चंडीगढ़, 11 मार्च – हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के 26 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सभी निर्वाचित सदस्यों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।
नगर निगमों में निर्विरोध चुने गए सदस्य
- फरीदाबाद नगर निगम – वार्ड 36 से कुलदीप सिंह
- गुरुग्राम नगर निगम – वार्ड 22 से विकास यादव
- करनाल नगर निगम – वार्ड 8 से संकल्प भंडारी, वार्ड 11 से संजीव कुमार मेहता
- यमुनानगर नगर निगम – वार्ड 9 से भावना
नगर परिषदों में निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार
- अंबाला सदर नगर परिषद – वार्ड 24 से महेश नागर
- थानेसर नगर परिषद – वार्ड 7 से निशा रानी, वार्ड 32 से सुधीर कुमार चुघ
नगर पालिकाओं में निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधि
- लोहारू (भिवानी) – वार्ड 4 से महेश
- सिवानी (भिवानी) – वार्ड 9 से दीप चंद
- बेरी (झज्जर) – वार्ड 4 से सुरेश
- जुलाना (जींद) – वार्ड 4 से मोनू, वार्ड 8 से संदीप
- कलायत (कैथल) – वार्ड 8 से महीपाल, वार्ड 16 से नीलम देवी
- पूंडरी (कैथल) – वार्ड 2 से कर्णजीत कौर, वार्ड 11 से संगीता रानी
- इंद्री (करनाल) – वार्ड 2 से शशिकांता, वार्ड 4 से अनिल कुमार, वार्ड 14 से जितेंद्र कुमार
- हथीन (पलवल) – वार्ड 6 से उर्मिल, वार्ड 10 से संतोष, वार्ड 11 से सिरातुल निशा
- खरखौदा (सोनीपत) – वार्ड 12 से पूनम
- तावडू (गुरुग्राम) – वार्ड 1 से बिमला देवी
- लाडवा (कुरुक्षेत्र) – वार्ड 11 से कर्ण सिंह
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।