Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 18 अक्तूबर, 2024

October 17, 2024 08:00 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। किन्तु आज अपने चरित्र को अच्छा रखें। बिना जाँच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। आप गूढ़ विद्याओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

वृषभ

दिन की शुरुआत में आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। गैस और पित्त की समस्या हो सकती है। स्वयं द्वारा बनाये हुये नियमों की स्वतः अवहेलना न करें। बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। धन सम्बन्धी परेशानियों में घिरे रहेंगे।

मिथुन

प्रेम सम्बन्धों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आ रहे विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

कर्क

पाचन तन्त्र में कुछ परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्ला मिल सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिये परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा।

सिंह

जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपञ्चों से आपको दूर रहना चाहिये। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों में थोड़ी परेशानी होगी। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

कन्या

सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नये विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में शंका की भावना न पनपने दें। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो तो उसे बिल्कुल न करें।

तुला

सन्तान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुँवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।

वृश्चिक

आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनायेंगे। निसन्तान दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ायेंगे।

धनु

समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें।

मकर

युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में सुधार होने की सम्भावना है। आप सिनेमा में रुचि ले सकते हैं। नये दोस्त बनने के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी।

कुम्भ

आप कहीं दूर की यात्रा कर सकते हैं। व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। प्रत्येक समस्या का व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे। बच्चों के लिये कुछ उपहार ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी।

मीन

यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें। आईटी से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ प्राप्त होगा। आज आपकी कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सँभाल कर रखें।

Have something to say? Post your comment