Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 14 अक्तूबर, 2024

October 13, 2024 05:28 AM

मेष

व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ

व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सन्तान पर अनावश्यक दबाव न बनायें। जॉब में आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। बच्चे गेम्स में काफी रुचि लेंगे। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिये।

मिथुन

परिजनों का व्यवहार आपके प्रति काफी विनम्र रहने वाला है। अपेक्षा से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है।

कर्क

यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है तो मोटिवेशन वीडियोज़ का सहारा लें। स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। असन्तुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। सबके प्रति सामान्य व्यवहार ही रखें।

सिंह

मनोरञ्जन के लिये वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनन्द उठायेंगे। उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी।

कन्या

आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं। जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है।

तुला

नयी योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोडने की प्रवृत्ति से बचें।

वृश्चिक

व्यवसाय में अपेक्षानुकूल परिणाम न मिलने से मन थोड़ा निराश रहेगा। आज दिन थोड़ा उबाऊ रहेगा। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में लेंगे जिससे आपको बुरा लग सकता है। पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्त रहना ज्यादा हितकर है। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे।

धनु

कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपका काफी सहयोग करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे।

मकर

परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी। पैसों के अभाव के कारण जो काम रुके थे वो आज शुरू हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है।

कुम्भ

साझेदारी में आप काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप आनन्द महसूस करेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा।

मीन

आपको दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी। समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आयेगी। सन्तान के मनमर्जी व्यवहार के कारण दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिये। गूढ विषयों को लेकर नये अनुभव प्राप्त होंगे।

Have something to say? Post your comment