Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2024

October 15, 2024 04:08 AM

मेष

आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विरोधी आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। आपको माता-पिता के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। आज टीवी और मनोरञ्जन के संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृषभ

आज आप भाग्य की अपेक्षा अपने कर्म पर भरोसा रखें। कारोबार के उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। नजदीकी मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। महिलाओं के लिये आज दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।

मिथुन

व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कठिन काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। पड़ोसियों के साथ आपको अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। समाज सेवी संस्थाओं में आप विशेष योगदान देंगे।

कर्क

आपके व्यक्तित्व और विचारशैली में परिवर्तन आयेगा। रिश्तेदारों और मित्रों को पर्याप्त समय देंगे। कमीशन सम्बन्धी व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। युवाओं को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन शान्त रहेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ आप काम करेंगे।

सिंह

किसी परिजन की बात आपको बुरी लग सकती है। सोशल मीडिया में आपको ज्यादा सक्रिय नहीं रहना चाहिये। लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। प्रेमी जन के बर्ताव से आपका मन खराब हो सकता है। बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी रहेगा।

कन्या

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों को कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। साझेदारी वाले कार्य आप शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। आपको अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी चाहिये। विरोधी आपके सामने मित्रता का प्रस्ताव रख सकते हैं।

तुला

आपको अन्य वैकल्पिक साधनों से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। धीरे-धीरे आपके सभी कार्य सही दिशा में पूरे होते दिखेंगे। लोग आपकी भावुकता का लाभ उठा सकते हैं। विश्वसनीय मित्रों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पड़ोसी भी आपके प्रति प्रेम पूर्वक व्यवहार रखेंगे।

वृश्चिक

बच्चों की सफलता से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। रुका हुआ काम राजनीतिक प्रभाव से पूरे हो जायेंगे।

धनु

उच्चाधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। बिना विचार किये कोई भी निर्णय न लें। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में बड़ा जोखिम उठा सकते हैं।

मकर

सामाजिक क्षेत्र से आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान नयी योजनाओं में लगेगा। विवाहोत्सुक युवतियों का विवाह तय हो सकता है। पैतृक व्यवसाय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपका रूझान बढ़ेगा। थोड़ी सी सावधानी के कारण आपके बिगड़ते सम्बन्ध सुधर सकते हैं।

कुम्भ

अपनी सोच सदैव सकारात्मक रखें। नये कार्यों की रूपरेखा बना सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।

मीन

आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। प्रणय जीवन में रोमान्स का आनन्द लेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से जुड़ने या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। करियर को लेकर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है।

Have something to say? Post your comment