Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 13 अक्तूबर, 2024

October 12, 2024 04:29 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। किन्तु आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ़्यूज भी हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा होने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

वृषभ

प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। आज परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्रोफेशनल जीवन से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिये दिन उत्तम है।

मिथुन

आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियाँ रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का दबाव रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की सम्भावना है।

कर्क

व्यवसाय में आप कड़े निर्णय ले सकते हैं। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा।

सिंह

दिन का शुरुआती भाग आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। आज आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आज आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं।

कन्या

दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें। ऑनलाइन कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। इवेंट मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों का काम आज बढ़ने वाला है। बच्चों की परवरिश में आज काफी समय देंगे। गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

तुला

महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सन्तान का व्यवहार आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र की राजनीति के कारण आपको समस्या होगी। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें।

धनु

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है की आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें।

मकर

फाइनेंस और लोन से जुड़े हुये अटके काम आज शुरू हो सकते हैं। नये कारोबार की शुरुआत करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिये विपरीत परिस्थितियों में ढाल के रूप में काम करेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुम्भ

सम्पत्ति विवादों का समाधान निकल सकता है। अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता हो सकती है। हालांकि कॉलेज विद्यार्थियों को प्लेसमेंट आदि के माध्यम से जॉब मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने से छोटों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मीन

आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिये धन खर्च करेंगे। साहित्य और लेखन की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी जन को आज कोई मंहगा गिफ़्ट दे सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आयेगी। जॉब में अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment