Tuesday, March 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 16 दिसंबर, 2024

December 15, 2024 05:33 AM

मेष

जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिल सकता है। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेंगे। आपका पूरा ध्यान करियर में रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नये पार्टनर्स जुड़ सकते हैं।

वृषभ

व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके मुख-मण्डल पर प्रसन्नता के भाव रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। विदेश यात्रा को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

मिथुन

गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। विवादित मामलों के सुलझने की सम्भावना बन रही है।

कर्क

धन सम्बन्धी चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब कर सकती है। दाम्पत्य सुख में कमी का अनुभव करेंगे। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। अपने व्यवहार में शालीनता का भाव रखें।

सिंह

परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मित्रों से आपको काफी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या

परिवार और काम के बीच सन्तुलन बनाने में सफल रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कमीशन सम्बन्धी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेमीजन के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा। युवा जोड़े अपने प्रेम की अभिव्यक्ति के लिये उपहार दे सकते हैं। अपने खर्चों पर नियन्त्रण बनाकर रखें।

तुला

गृहस्थ जीवन में शान्ति का वातावरण रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मन्च मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने निवेश से आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा।

वृश्चिक

रिश्तों को लेकर आप थोड़े भावुक रहेंगे। आज लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। कारोबारियों को ऑनलाइन लेन-देन सावधानी पूर्वक करना चाहिये। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे।

धनु

पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमीजन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेना चाहते हैं तो आज दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यवसाय में अतिरिक्त निवेश कर सकते हैं। अचानक निर्णय लेने से बचें।

मकर

नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उसे फिलहाल छोड़ना ही उचित है। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ

आपकी दिनचर्या काफी अनुकूल रहने वाली है। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। बुजुर्ग जातकों को सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमीजन से झूठ न बोलें।

मीन

अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। आदर्शवादी विचारों से आपको बचना चाहिये। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बच्चों की सफलता से गर्व का अनुभव करेंगे। बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

Have something to say? Post your comment