Tuesday, March 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 06 मार्च, 2025

March 05, 2025 07:54 AM

मेष

पुरुष जातक महिला मित्रों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विधिक मामलों में आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें। नये कार्यों को लेकर कुछ आशंकित रहेंगे। इसीलिये मित्रों और शुभचिन्तकों से राय लेना न भूलें। शेयर मार्केट में आपको सोच-समझकर निवेश करना चाहिये।

 वृषभ

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिजनों को आज उपहार देने का विचार बनेगा। मनोरञ्जन में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोग आपके साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

मिथुन

आपकी कोई योजना असफल हो सकती है। इसीलिये आज आपको सावधानी रखनी चाहिये। गले में संक्रमण होने की आशंका है। जीवनसाथी के ऊपर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। दूसरों से तुलना करने में अपनी योग्यता की अनदेखी न करें।

कर्क

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति होने से मन उत्साहित रहेगा। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें।

सिंह

नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा है। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कारोबार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना है। घरेलू विवादों को सुलझाने के अवसर मिलेंगे।

कन्या

समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे। उतावलेपन के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

तुला

व्यवसाय में धन हानि हो सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी। घर का वातावरण अशान्ति युक्त होगा। किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिये। बेवजह के मुद्दों पर राय देने से बचें। सरकारी कार्यों में बाधा आने की आशंका है।

वृश्चिक

दैनिक आय में वृद्धि होगी। लम्बे समय से रुके हुये कार्यों की बाधा दूर हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे अपने दिल की बात कहने के लिये दिन शुभ है।

धनु

आज आपको अचानक नकदी की आवश्यकता महसूस होगी। मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। अधिकारी आपके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं। इसीलिये अपने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर

आपके व्यवहार से सभी लोग बेहद प्रसन्न रहेंगे। बच्चों को करियर और विवाह सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी जन का मित्रतापूर्ण व्यवहार आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत कर देगा। आप उनके साथ विवाह को लेकर योजना भी बना सकते हैं।

कुम्भ

मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आज समय अवश्य बितायें। इससे आपको काफी लाभ होगा। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। पुरानी गलतियों का आपको पछतावा हो सकता है। हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।

 मीन

आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर काफी सम्वेदनशील रहेंगे। आप परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। विरोधियों के विरुद्ध परिवार और मित्रों का समर्थन आपको प्रसन्न कर देगा। किसी रोमांचकारी अनुभव के साक्षी बन सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

Have something to say? Post your comment