Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 09अक्तूबर, 2024

October 08, 2024 06:30 AM

मेष

रूढ़िवादी विचारों को त्यागें व लचीलापन अपनायें। नजदीकी सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध काफी संवेदनशील रहेंगे। विदेश यात्रा में परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा।

वृषभ

आपके निजी खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानियाँ होगी। किसी ही दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आज एकान्त में रहना हितकर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है।

मिथुन

सामाजिक कार्यक्रमों में आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सभी काम समय पर हो जायेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा।

कर्क

छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिजनों की चिन्ता रहेगी। कानूनी मामले अटक सकते हैं। विवादों में मध्यस्थता करने से आपको बचना चाहिये। शरीर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। बनते कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह

आपके विचारों में नवीनता आयेगी। लेकिन फिर ही लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। म्यूचुअल फण्ड में निवेश करना शुभ नहीं है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें।

कन्या

मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा। मन में उत्साह भाव कम रहेगा।

तुला

बॉस आपका उत्साहवर्धन करेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर नया टाइमटेबल बना सकते हैं। विवाह सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिये दिन शुभ है। नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आप भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। अपनी बात मनवाने के लिये किसी पर ज़ोर न डालें।

धनु

नये व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। किसी के प्रति दुर्भावना न रखें। शारीरिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। बॉस आपकी तरफ काफी ध्यान देंगे। पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मकर

आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। अचानक खर्च आपको प्रभावित कर सकते हैं। चित्त में व्याकुलता का भाव रहेगा।

कुम्भ

वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। शत्रु अचानक से सक्रिय हो सकते हैं। बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। परिवार के साथ उत्तम समय का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर हल्कापन महसूस करेंगे।

मीन

कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी कमियों पर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। छोटे बच्चे घर में शोरगुल मचा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी कनफ्यूज हो सकते हैं। किन्तु आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

Have something to say? Post your comment