Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 12 अक्तूबर, 2024

October 11, 2024 07:49 AM

मेष

मन का तनाव दूर होगा। व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ तनाव कम हो सकता है। आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। भाई-बहनों की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति होगी।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। खेल और कलाक्षेत्र से जुड़े करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है। आप रचनात्मक विचारों के कारण प्रशंसा का पात्र बनेंगे।

मिथुन

दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन रहेगी। यदि कोई आपके विचारों से सहमत नहीं है तो उस पर विचार थोपने से बचें। धैर्य और संयम के कारण आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस को लेकर बड़ी डील हो सकती है। विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कर्क

नयी तकनीक के अध्ययन के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। विरोधियों के ऊपर वर्चस्व स्थापित कर पायेंगे। सत्कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप न करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

सिंह

अपने व्यवहार में अभिमान न आने दें। बाहर शिक्षा ले रहे छात्रों को अध्ययन में थोड़ी असुविधा महसूस होगी। मन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। यदि मंहगी वस्तुओं को खरीद रहे हैं तो पहले उसकी थोड़ी जांच-परख कर लें। रिश्तेदारों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये।

कन्या

दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। राजनैतिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक समस्याओं का समाधान करें। किसी दोस्त से अपने मन की बात कर सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आपको शरीर में थकावट हो सकती है।

तुला

जल्दबाज़ी में लिये गये निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। इसके कारण आत्मविश्वास में कमी आयेगी। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। आपको मौके पर लोगों की मदद नहीं मिल पायेगी।

वृश्चिक

जॉब में उच्च पद मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। दोपहर के बाद कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।

धनु

अपनी प्रतिभा का उचित लाभ नहीं उठा पायेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की अवहेलना न करें। तनाव के कारणों को पहचानें और उससे बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। जमीन और सम्पत्ति के मामलों को लेकर परेशानी होगी।

मकर

सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। गुस्से में आकर कड़वे वचन बोलने से बचें। कोई मूल्यवान वस्तु आज गुम हो सकती है। समय अनुसार आपके सभी काम बनते जायेंगे। बच्चों के साथ आपका समय अच्छे से बीतेगा।

कुम्भ

नये काम की शुरुआत में अति शीघ्रता उचित नहीं है। बड़ों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। दूसरों की सहायता करने से आत्मसन्तुष्टि की अनुभूति होगी। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। पूर्व में बनी हुई योजनाओं पर ही काम करेंगे।

मीन

अपने आचरण को संयमित रखें। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। बेरोजगार लोगों की नौकरी की समस्या समाप्त होगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे।

Have something to say? Post your comment