Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 22 जुलाई, 2024

July 21, 2024 12:35 AM

adidas Womens Clear Factor W Running Shoe

मेष

अपने कार्यक्षेत्र को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों में दोबारा उलझने से बचें। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृषभ

रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। अध्यात्मिक विषयों पर गूढ़ अध्ययन कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

Puma womens Essex Comfort Wn's Running Shoe

मिथुन

आज का दिन संघर्षों से युक्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आयेगी। प्रियजनों की सलाह पर गम्भीरता से विचार करें। मौसम परिवर्तन के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं।

कर्क

आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। अहंकार का प्रदर्शन न करें। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार आने की सम्भावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

Skechers Womens Go Walk Joy Walking Shoes

सिंह

जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता-पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या

नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताना पसन्द करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका काम समय पर पूर्ण हो जायेगा।

Nike Womens WMNS Core TrainWMNS CORE Training Shoes

तुला

आज आपके घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक हो सकती है। आपकी सामाजिक छवि सुधर सकती है। अकारण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक

प्रभावशाली लोगों के बीच आपका सम्पर्क मजबूत होगा। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग अवश्य करें। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है।

Red Tape Women's Walking Shoes

धनु

पड़ोसियों से झगड़ा होने की आशंका है। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में बदलाव करें।

मकर

आज आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर काम पूर्ण करें। सन्तान को उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें।

Sparx Womens Sx0216lRunning Shoe

कुम्भ

बहुमूल्य वस्तुओं को सँभाल कर रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है। आपकी राय लोगों के लिये काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। किसी को बिना माँगी सलाह न दें।

मीन

वैवाहिक सम्बन्धों में प्रसन्नता का भाव रहेगा। मन में नये कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना में वृद्धि होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च कर सकते हैं। एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।

new balance Women 520 Pink Running Shoes (W520CP8_NEW)

Have something to say? Post your comment