Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 03 जुलाई, 2024

July 02, 2024 06:40 AM

GRECIILOOKS Kurta Set with Dupatta |
Floral Print Kurta Set for Women |
Festival Kurta Set | India Ethnic Casual Kurti Set for Women |
Cotton Kurta Set for Women | Suit Set for Women

मेष

आज आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन चुनौतियाँ भी रहेंगी। सहकर्मियों के प्रति मन में असन्तोष उमड़ सकता है। अनावश्यक बातों को बार-बार दोहराने से बचना चाहिये। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ

आज आप समय का सदुपयोग करेंगे। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। व्यापार के नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके दिमाग में नये विचार आयेंगे। वैवाहिक जीवन आनन्ददायक रहेगा।

मिथुन

अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। घर और कारोबार में तालमेल में कमी हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बुरी आदतों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। प्रेमी जन के प्रति काफी भावुक रहेंगे।

कर्क

आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। लम्बे समय से अटका हुआ कोई छोटा कार्य किसी मित्र के सहयोग से पूर्ण हो सकता है। खर्चों पर नियन्त्रण पाने की आवश्यकता है। कारोबार में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।

GRECIILOOKS Women Kurta Set

सिंह

कारोबार की योजनाओं को भविष्य में टालने के बजाय शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में सफल होंगे। परिवार का वातावरण शान्तिमय रहेगा। करियर को लेकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। युवा छात्रों को अपने करियर को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन आपका मूड हल्का हो सकता है। अपनी उपलब्धियों के विषय में विचार करें व उसके अनुसार योजना बनायें। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।

 तुला

अति उत्साह में आपका काम बिगड़ सकता है। व्यवसायिक गतिविधियाँ समय पर पूर्ण नहीं होंगी। सरकारी अधिकारियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। खानपान में काफी संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक

आज आप लोगों की मदद करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बीमा या किसी पॉलिसी आदि से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। किसी दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। नयी जॉब की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं।

 CLAP Baby Girl's Midi Dress (Pack of 4)

धनु

यदि किसी कारणवश जीवनसाथी के साथ मनमुटाव है तो आज शाम को वो झगड़ा सुलझा सकते हैं। अपनी समस्याओं के लिये दूसरों को जिम्मेदार न ठहरायें। शेयर और स्टॉक मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार जनों का भरपूर साथ मिलेगा। पुराना कर्ज ख़त्म होने की सम्भावना बन रही है।

मकर

आज आप भरपूर मात्रा में जल का सेवन करें। मित्रों से मतभिन्नता हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े व्यापार में हानि हो सकती है। दस्त और कमजोरी लगने जैसी समस्या का शिकार हो सकते हैं। आपको झूठ और चुगलखोरी वाले व्यवहार से बचना चाहिये।

कुम्भ

किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। अधीनस्थ कर्मचारी आपके व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। व्यक्तिगत जरूरतों में किसी खर्च के कारण कटौती करनी पड़ सकती है।

मीन

नये प्रकल्पों में आप रुचि ले सकते हैं। विदेश में रह रहे मित्रों से फोन पर चर्चा हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Acer [Smartchoice] Aspire Lite AMD Ryzen 3 5300U Premium
Thin and Light Laptop (Windows 11 Home/8 GB RAM/512 GB SSD)
AL15-41 with 39.62 cm (15.6") Full HD Display, Metal Body, Steel Gray, 1.6 KG

Have something to say? Post your comment