Sunday, September 08, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 29 जून, 2024

June 28, 2024 08:27 AM

मेष

आज आपका मन अशान्त हो सकता है। लोग आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ डालने का प्रयास करेंगे। आज महंगे उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों को कार्य विस्तार करने के अवसर मिलेंगे।

वृषभ

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की बिक्री बढ़ सकती है। सभी कार्य योजनानुसार ही होते चले जायेंगे। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन बेहद अनुकूल है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे। इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

कर्क

आज वही कार्य करें जिसको लेकर आपकी योजना स्पष्ट हो। परिश्रम का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर होगा। वैवाहिक जीवन के लिये समय अवश्य निकालें। यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

आज नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। बारिश में भींगने से बचें। वायरल बुखार की चपेट में या सकते हैं। इंश्योरेंस आदि में निवेश करने के लिये दिन शुभ है।

कन्या

आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध के लिये दिन शुभ है।

 तुला

आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दिन है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।

वृश्चिक

घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहने वाला है। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। कार्यस्थल में सब कुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें।

धनु

आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। शरीर में जल की कमी के कारण पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक सम्बन्ध रोमांटिक रहेंगे। आज आपके घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। हृदय रोगियों की सेहत में सुधार होगा।

मकर

किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय लक्ष्यों को समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

कुम्भ

परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा।

मीन

कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। आप किसी सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पहले हुये व्यापार घाटे से आज निजात मिल सकती है। नये वाहन या सम्पत्ति पर निवेश कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment