Tuesday, September 17, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 06 सितंबर, 2024

September 04, 2024 07:31 PM

मेष

आज आप साझेदारी में नये काम शुरू कर सकते हैं। शोध कार्य से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों में ध्यान देंगे। ऑनलाइन कारोबार से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लोग आपसे काफी अपेक्षा करेंगे। महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहेंगी।

वृषभ

आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। बड़ों के द्वारा होने वाले सुझावों पर गौर अवश्य करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता पर सन्देह न करें। क्रोध के कारण कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन

आज कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क

वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपकी आय में भी वृद्धि होने की सम्भावना है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं।

सिंह

आपके स्वभाव में ताजगी रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों पर नाराज हो सकते हैं। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा कर लेंगे।

कन्या

आज नयी जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। व्यापार में आ रही गिरावट दूर होगी। अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पायेंगे।

तुला

अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। यदि इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम रहे हैं तो आज भी आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है। परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें।

वृश्चिक

भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये समर्पित रहेंगे।

धनु

आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहेगा। विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। लोगों के विश्वासपात्र बने रहेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे

मकर

आज कामकाज को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। घर में मन नहीं लगेगा। बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। लोगों की मदद करने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे आज पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। पेट में जलन की समस्या रहेगी।

कुम्भ

व्यापारी लोग आज थोड़ी सावधानी रखें। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। असन्तुलित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

मीन

व्यापार में आपको पुराने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा। नया कार्य आज शुरू करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

Have something to say? Post your comment