Thursday, September 19, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 16 सितंबर, 2024

September 15, 2024 06:46 AM

मेष

आज प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होने की सम्भावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा।

वृषभ

महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

मिथुन

विदेश में रहने वाले परिजनों की चिन्ता हो सकती है। बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। जॉब में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। पिता अपने बच्चों से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है। लेकिन साथ में समय बिताने से मन हल्का होगा।

कर्क

आज आपका मन किसी कारण अप्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। स्वयं की गलतियों पर पर्दा न डालें। आज अपने मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।

सिंह

पारिवारिक सम्बन्धों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

कन्या

मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। नये रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला

मन में नये काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। घरेलू कार्यों में फंसे रहेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। सन्तान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।

वृश्चिक

परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। अपने चरित्र को अच्छा रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर ज्यादा खर्च करना उचित नहीं है। कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें।

धनु

तकनीक के प्रति आप आज थोड़े शौकीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें।

मकर

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिन्ता हो सकती है। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिये समय अवश्य निकालें।

कुम्भ

अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे। अच्छे लोगों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

मीन

अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। गर्मी के कारण त्वचा विकार हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यवसाय में प्रलोभनों से बचें। भूतकाल की बातों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे।

 
 

Have something to say? Post your comment