Thursday, September 19, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 14 सितंबर, 2024

September 13, 2024 06:53 AM

मेष

आज दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आप किसी विचार में खोये हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा और क्षमता को व्यर्थ न जानें दें बल्कि उसका सार्थक उपयोग करें। लोग आपकी भावनाओं को कुछ महत्वहीन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृषभ

आपके अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। इसके कारण आप लोगों से झगड़ भी सकते हैं। आपको कुछ समय आत्मचिन्तन में लगाना चाहिये। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का काम करें। सिर में भारीपन और तनाव महसूस हो सकता है। अध्यात्म चिन्तन में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन

आपको अतिआत्मविश्वास से बचना चाहिये। घुटनों और कूल्हों में दर्द हो सकता है। जल्दबाजी में आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। अपने बजट को ध्यान में रखते हुये ही खर्च करें। जीवनसाथी आपके व्यवहार पर क्रुद्ध हो सकते हैं।

कर्क

रुके हुये कार्यों में अचानक गति आ सकती है। अल्प मेहनत से ही आपको धन लाभ होगा। किसी मंहगे उत्पाद की खरीदारी कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखे। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे।

सिंह

आज आपको सैद्धान्तिक होने के बजाय व्यवहारिक होना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों के कारण घर में तनाव हो सकता है। पुराने लेन-देन की समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर सावधान रहें। विरोधियों से औपचारिक भेंट हो सकती है।

कन्या

उच्च शिक्षा के मार्ग में बाधा आ सकती है। सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक विषयों पर राय या पोस्ट देने से बचें। नजदीकी सम्बन्धियों के साथ रिश्ते तनावपूर्ण रहेंगे। आलस्य और मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें। आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। परेशानियों का समाधान मिलेगा।

तुला

व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ होगा। कठिन विषयों का आप अध्ययन कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग्स को लेकर लापरवाही न करें। परिजनों की जिद के सामने आपको झुकना पड़ सकता है। लोग आपको नैतिकता का पाठ पढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक

आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। कंसल्टिंग से जुड़े प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। आपकी इच्छा के अनुसार सभी काम समय पर हो जायेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा।

धनु

अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करें। मुँह का स्वाद बिगड़ सकता है। कुंठित विचारों वाले मित्रों से दूरी बनाकर रखें। किसी गम्भीर विषय को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता कभी कम न होने दें। यात्रा के दौरान सामान आदि को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों में घिर सकते हैं।

मकर

कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ रही है। मित्रों का साथ और सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होगा। बच्चे आपसे जिद कर सकते हैं जिसके कारण आप उन पर नाराज ही हो सकते हैं। आज आपके मन में दान-पुण्य करने का भाव हो सकता है।

कुम्भ

अपने मित्रों की उन्नति से आप कुछ ईर्ष्यालु हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। अधेड़ उम्र की महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आज बड़ी व्यावसायिक डील करने से बचना चाहिये। आज आराम भरपूर मात्रा में करें।

मीन

आपके सामाजिक सम्पर्कों में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बड़े महत्वपूर्ण लोगों से आपका सम्पर्क मजबूत होगा। रिश्तेदारों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment