Tuesday, September 17, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 04 सितंबर, 2024

September 03, 2024 07:11 AM

मेष

नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिये समय उत्तम है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन करेंगे। जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। सरकारी तन्त्र का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज आपके घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। मौसम में बदलाव आ रहा है इसीलिये अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। बोलने से पहले आपको एकबार अवश्य सोचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सशंकित हो सकते हैं। लोग आपकी व्यवहार कुशलता से प्रभावित रहेंगे।

मिथुन

परिवार के साथ आनन्द भरा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों से प्रभावित रहेंगे। आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी। समय की अनुकूलता का एहसास होगा। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है।

कर्क

आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिये। नया कारोबार शुरू करने के लिये धन उधार ले सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। काम को आगे बढ़ाने के नये विकल्प बनेंगे।

सिंह

प्रेमी जन से मीठी और प्यार भारी चर्चा हो सकती है। घर बाहर आपकी पूंछ-परख बढ़ेगी। लाभ के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखे। आपकी वाक्शैली से सब प्रभावित रहेंगे। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कन्या

अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। शोधकार्यों से आपको काफी लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ गम्भीर चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है।

तुला

आज पुराने विवाद उभरने की आशंका है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये। पीठ और कन्धे में दर्द की शिकायत हो सकती है। शराब और नशे के सेवन से दूर रहें। बातों में अधिक उलझने के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक

विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। इच्छाशक्ति और संकल्प के बलबूते आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। आपके कुछ प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूर्ण हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके काफी प्रभावित रहने वाले हैं। लोग आपका काफी सम्मान करेंगे।

धनु

आज पिता का मार्गदर्शन लेना उत्तम होगा। अटके हुये काम आज बन सकते हैं। सन्तान पर आपका स्नेह और वात्सल्य बढ़ेगा। इच्छित लक्ष्यों को आज प्राप्त कर लेंगे। ज्वैलरी और कपड़े से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बन सकती हैं। बड़े सौदों के लिये समय बहुत ही शुभ है।

मकर

व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। शोधकार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनायेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

कुम्भ

करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता और व्यग्रता रहेगी। आय और व्यय में सन्तुलन रखें। कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है। सनसनीखेज खबरों को ज्यादा प्रसारित न करें। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

मीन

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑनलाइन नये वस्त्र और एक्सेसरीज़ आप खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। सम्पत्ति के बड़े सौदे आपको मिल सकते हैं। उत्साह और प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

Have something to say? Post your comment