Tuesday, September 17, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 07 सितंबर, 2024

September 06, 2024 04:11 AM

मेष

आज घर की नवीन वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नवीन वस्तुओं की ख़रीदारी करते समय सावधानी रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके विषय में अफवाहें फैला सकते हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। शेयर मार्केट में सँभल कर निवेश करें। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे।

कर्क

पैतृक सम्पत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की स्थितियों से बचना चाहिये। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है।

सिंह

आज आप रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। शॉपिंग के लिये बाजार जा सकते हैं।

कन्या

व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। नाक और गले में समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें।

तुला

आपकी मनःस्थिति काफी स्थिर रहेगी। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नये व्यवसाय को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं।

वृश्चिक

जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है।

धनु

अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा।

मकर

व्यापार में अच्छी बढ़ोत्तरी हो सकती है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। किसी नयी डील में धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये दिन उत्तम है।

कुम्भ

आपकी व्यवहारकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। आपके नये मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है। दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी।

मीन

व्यापार में उतार-चढ़ाव होने की सम्भावना है। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे नाराज हो सकते है। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। दूसरों के मामलों को लेकर ज्यादा बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी।

Have something to say? Post your comment