Tuesday, September 17, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 03 सितंबर, 2024

September 02, 2024 06:48 AM

मेष

इस समय भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें।

वृषभ

आज आपकी दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं।

मिथुन

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क

आज आपको कठिन प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। नये लोगों पर जल्दी से भरोसा न करें।

सिंह

युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे।

कन्या

आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। प्रत्येक काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। यात्रा के दौरान थकान होने की सम्भावना है।

तुला

अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे। व्यापारी क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

धनु

कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिजनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

मकर

आपको सहकर्मियों पर पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा।

कुम्भ

सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। दोपहर के बाद की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है।

मीन

परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि सम्बन्धित उद्योगों से काफी लाभ प्राप्त होगा। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वो आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। मित्र आपसे फोन पर लम्बी-लम्बी चर्चा कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment