Friday, October 18, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 19 जून, 2024

June 18, 2024 07:34 AM

मेष

आज आप अध्यात्म में काफी रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन में अशान्ति होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी सावधान रहना चाहिये। मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। दूसरों की कमियों में ध्यान देने के बजाय अपने ऊपर ध्यान दें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। सोचे हुये काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में आनन्द का भाव बढ़ेगा। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज बन सकता है। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।

मिथुन

अपने शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने विचारों को लेकर दुराग्रही न बनें। व्यवसाय को बढ़ाने के लिये लोन आदि लेने का विचार कर सकते हैं। विवादित विषयों में आपको सम्मिलित होना पड़ सकता है। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें।

कर्क

आज आपका मन कुछ उदास हो सकता है। परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी कमियों को लोगों के सामने व्यक्त न होने दें। लोग आपसे कुछ गलत अपेक्षा रख सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से कुछ अप्रसन्नता रहेगी। शाम को अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

सिंह

आज आपको आय के नये स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। राजनीतिक लोगों को अपने विरोधियों के साथ मेलजोल बढ़ाना पड़ सकता है। लोगों की मदद करने से पीछे न हटें। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

कन्या

साझेदारी में किये गये व्यवसाय में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विद्वान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। नये उत्पादों में आप निवेश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ेगी।

 तुला

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। धन से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। आय के नये विकल्पों पर आप काम कर सकते हैं। दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहना उचित नहीं होगा। अपनी स्किल्स और क्षमताओं पर विश्वास रखें। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।

वृश्चिक

अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने कौशल विकास में विशेष ध्यान देंगे। परिवार की परेशानियों का निवारण होगा। विद्वान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु

जहाँ आवश्यक न हो वहाँ आपको बोलने से बचना चाहिये। आपके शत्रु आपके ऊपर आक्रामक हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की आशंका है। गर्मी से आपको सावधान रहना चाहिये। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस न करें।

मकर

आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ रहेगा। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सम्भव है की आपको किसी बड़े पद पर पदोन्नति मिल जाये। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कुम्भ

शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। आप उदार भाव से लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। इसके बावजूद आप अपने काम से काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में आपको कर्मचारियों से काफी अच्छा समर्थन व सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म को लेकर आप भावुक रहेंगे।

मीन

आज आप किसी समस्या के निवारण को लेकर निष्कर्ष में पहुँच सकते हैं। कारोबार में आपका दायित्व बढ़ने वाला है। खर्चों को लेकर ज्यादा उदार होना ठीक नहीं है। अधिकारियों से सावधान रहें। सरकारी कार्य रुक कर ही पूर्ण होंगे।

 
 

Have something to say? Post your comment