Tuesday, October 22, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

October 21, 2024 11:14 PM
*पेयजल व सीवर व्यवस्था का होगा स्थायी समाधान*

*सिंचाई के लिए लिफ्टिंग व्यवस्था होगी मजबूत
*

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर - हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा है कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार की टीम का महत्वपूर्ण अंग है और हम सबको मिलकर प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना है।
 
श्रीमती श्रुति चौधरी आज भिवानी में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। 
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सख्त हिदायत है कि भ्रष्टाचार व अपराध को बिलकुल सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले में राज्य सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है और अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार की नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे।
 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारी उनके कार्यालय में आने वाले आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। पेयजल व सीवर व्यवस्था पर विशेष फोकस करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन दोनों समस्याओं का स्थाई समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने और विकास के मामले में फंड की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे संबंधित क्षेत्र का दौरा करके सीवर व पेयजल से संबंधित समस्याओं वाले प्वाइंट्स को चिन्हित करें और जल्द से जल्द उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि पेयजल व सीवर व्यवस्था के मामले में कोई भी ढील नहीं रहनी चाहिए। 
 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक डिटेल रिपोर्ट तैयार करके अतिशीघ्र उन पर काम शुरू किया जाए।
 
 
कैबिनेट मंत्री ने बैठक के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत चौधरी बंसीलाल के विकास के सपने को साकार करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला में चौधरी बंसीलाल द्वारा शुरू की गई लिस्टिंग सिंचाई व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई के पानी का बराबर बंटवारा होगा ताकि हर क्षेत्र के किसानों को पानी मिल सके। पानी संरक्षण पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि हर स्तर पर पानी का सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने भी कहा कि जिन क्षेत्रों में वॉटर लॉगिंग की समस्या है और जहां पर भूमिगत पानी काफी नीचे हैं, इन दोनों का भी समाधान किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला  22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा