Tuesday, October 22, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

October 19, 2024 05:31 AM

किडनी रोगियों को दी बड़ी राहतहरियाणा सरकार वहन करेगी खर्च

 हरियाणा सरकार ने किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा की शुरू

 वर्तमान में डायलिसिस सत्रों से गुजरने वाले सभी रोगियों को सीधे होगा लाभ

 चंडीगढ़, 18 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पदभार ग्रहण करते ही पहली कलम से किडनी रोगियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने प्रदेश में किडनी रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त डायलिसिस सेवाओं को मंजूरी प्रदान की है। इस पहल से वर्तमान में डायलिसिस सत्रों से गुजरने वाले सभी रोगियों को सीधा लाभ होगा। इन सेवाओं के लिए होने वाले खर्च को हरियाणा सरकार वहन करेगी।

 मुख्यमंत्री ने आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डायलिसिस करवाने के लिए वर्तमान में एक मरीज को सरकारी अस्पतालों में प्रति सेशन औसतन 2500 रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इस प्रकार, डायलिसिस का यह खर्च 20 से 25 हजार रुपये तक भी पहुंच जाता है। अब सरकार द्वारा मुफ्त डायलिसिस सेवा मिलने से मरीजों को इस भारी खर्च से बड़ी राहत मिलेगी।

 उल्लेखनीय है कि सरकार की इस पहल से आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने और जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में बल मिलेगा। इस पहल से रोगियों और उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में यह सेवा 20 जिला अस्पतालों - पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर में बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद व कैथल में उपलब्ध है। इसके अलावा, 3 मेडिकल कॉलेजों- करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, नूंह में शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज तथा पंडित भगवत दयाल शर्मा मेडिकल कॉलेज, रोहतक में यह सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही इस सुविधा का विस्तार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में किया जाएगा। यह सेवा राज्य के सभी आगामी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य सुविधाओं तक भी विस्तारित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला  22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी