Tuesday, October 22, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

October 19, 2024 05:32 AM

प्रधानमंत्री का मार्गदर्शनउनकी गारंटीसुशासन होगा हमारा मूलमंत्र

 हर क्षेत्र – हर वर्ग की जरूरतों के अनुसार अगले 5 सालों में लिए जाएंगे नये निर्णय- मुख्यमंत्री

 हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर आमजन ने प्रधानमंत्री की नीतियों पर लगाई है मुहर

 चंडीगढ़, 18 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लगातार तीसरी बार बड़े बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का अनुसरण करते हुए हमारी सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प होकर कार्य करेगी। हर क्षेत्र – हर वर्ग की जरूरतों के अनुसार नये निर्णय लाए जाएंगे और पहले से चल रहे कार्यों को नॉन-स्टॉप आगे बढ़ाया जाएगा। विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।

 मुख्यमंत्री आज यहां नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 जनता ने कांग्रेस के नैरेटिव को धराशाही कर भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत

 श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। चुनाव के दौरान विपक्ष ने जो नैरेटिव बनाया, उसे जनता ने धराशाही करने का काम किया है। विपक्ष ने चुनाव में खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया, किसानों को भी भ्रामक स्थिति में डालने का काम किया और यहां तक कि युवाओं को पर्ची-खर्ची की बात कही। विपक्ष की ऐसी बातों की जो मूलभावना समझ आई वो भ्रष्टाचार थी। युवाओं को भी समझ आया कि वर्ष 2014 से पहले जिस प्रकार भ्रष्टाचार के आधार पर नौकरियां मिलती थी, उसी प्रकार फिर से शुरू हो जाएंगी। परंतु प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के इस नैरेटिव को धराशाही करते हुए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देने का काम किया।

 उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया है, उसकी प्रकार आज प्रदेश में 25 हजार युवाओं ने भी नौकरी में ज्वाइन किया है। उन्होंने कहा कि यह गरीब द्वारा चुनी गई सरकार है। प्रदेश के 2.80 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए हमारी सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और 10 साल बाद जब हम चुनाव में जनता के बीच गए तो लोगों ने खुलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन करते हुए विपक्ष के प्रोपोगेंडा को सिरे से नकारते हुए कमल का बटन दबाकर विपक्ष को जवाब देने का काम किया है।

 आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को मुख्यमंत्री की चेतावनी

 आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे व्यक्ति या तो सुधर जाएं या फिर प्रदेश छोड़ दें, अन्यथा उन्हें हम सुधार देंगे, क्योंकि ऐसे लोगों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है। हर व्यक्ति की रक्षा-सुरक्षा का दायित्व प्रदेश सरकार का है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला  22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा