Tuesday, October 22, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

October 21, 2024 11:13 PM

*अब तक 31,22,866 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद,  21,35,806 मीट्रिक टन धान का हुआ उठान*

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर - हरियाणा में खरीद विपणन सीजन 2024-25 के तहत खरीफ फसलों की खरीद सुगमता से जारी है। अब तक प्रदेशभर की मंडियों में 35 लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो हुई है, जिसमें से खरीद एजेंसियों द्वारा 31,22,866 मीट्रिक टन धान की खरीद एमएसपी पर की जा चुकी है। धान खरीद के लिए किसानों को 4,314 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया जा चुका है। अब तक मंडियों से 21,35,806 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ऑनलाइन गेट पास की सुविधा मिलने से किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी सुविधा हो रही है। सरकार द्वारा कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड- ए धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।

*कुरुक्षेत्र जिला में हुई धान की सबसे ज्यादा खरीद*

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक ख़रीदी गई कुल 31,22,866 मीट्रिक टन धान में से कुरुक्षेत्र जिला में सबसे अधिक 7,19,497 टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा, कैथल जिला में 6,75,887 मीट्रिक टन, करनाल जिला में 6,26,219 मीट्रिक टन, अम्बाला जिला में 3,32,541 मीट्रिक टन, यमुनानगर जिला में 3,17,430 मीट्रिक टन, फतेहाबाद जिला में 1,93,373, जींद जिला में 1,01,912 मीट्रिक टन तथा पंचकूला जिला में 54,192 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसी प्रकार अन्य जिलों की मंडियों में भी आने वाली धान को खरीदा जा रहा है।  

*प्रदेशभर में 3 लाख 44 हजार मीट्रिक टन से अधिक बाजरे की हुई खरीद, किसानों को किया गया 469 करोड़ रुपये का भुगतान*

प्रवक्ता ने बताया कि धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों की खरीद का कार्य भी एमएसपी पर किया जा रहा है।  प्रदेश में 1 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद भी जारी है। अब तक 3,44,795 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है। बाजरे की खरीद के लिए किसानों को 469 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा उनके खातों में किया जा चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि महेंद्रगढ़ जिला में सबसे अधिक 91,563 मीट्रिक टन बाजऱा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गई है। इसके अलावा, रेवाड़ी जिला में 82,300 मीट्रिक टन, भिवानी जिला में 50,805 मीट्रिक टन, गुरुग्राम जिला में 31,973 मीट्रिक टन, झज्जर जिला में 27,662 मीट्रिक टन, चरखी दादरी में 24,662 मीट्रिक टन तथा मेवात में 18,887 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है।  

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला  22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा