Tuesday, October 22, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

October 19, 2024 05:32 AM

धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को 3,387 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान

चंडीगढ़, 18 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खरीफ फसलों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए कटिबद्ध है। चालू खरीफ सीजन के दौरान धान व बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक मंडियों में 30 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 25,55,319 मीट्रिक टन धान की खरीद एमएसपी पर की जा चुकी है। धान खरीद के लिए किसानों को 3,056 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया जा चुका है। मंडियों से 13,90,199 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री आज यहां नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चालू खरीफ सीजन के दौरान अब तक मंडियों में 3.47 लाख मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है, जिसमें से 3.05 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। मंडियों से 1,14,358 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाजरा खरीद के लिए किसानों को 331 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया जा चुका है।

पराली जलाने की घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस विषय को लेकर प्रदेश के किसानों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लगातार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर विभिन्न उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला  22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा