Tuesday, October 22, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

October 21, 2024 08:44 AM

आम आदमीं पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ना है

 हरियाणा से दिल्ली को दिए जाने वाले पानी का बीओडी लगभग 2-3 एमजी प्रति लीटर

 दिल्ली सरकार यह बताए कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक पानी में प्रदूषण के लिए कौन ज़िम्मेदार

 चंडीगढ़, 20 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार द्वारा हरियाणा की ओर से दिए जाने वाले पानी को गंदा बताने वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ना है। दिल्ली सरकार को चलाने वाली आम आदमी पार्टी की यह रीत रही है कि उनको ख़ुद के अलावा हमेशा सब में कमियां नज़र आती ही हैं।

 आज जारी एक बयान में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को जो पानी दिया जाता है, उसका बीओडी लगभग 2-3 एमजी प्रति लीटर होता है। इसके अलावा सीएलसी नहर के ज़रिए जो पानी दिल्ली को दिया जाता है उसका बीओडी शून्य के बराबर होता है। लेकिन दिल्ली सरकार यह बताए कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक जो पानी के 28 नाले जाते हैं, उसमें प्रदूषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है।

 दिल्ली सरकार बताए कि यमुना सफाई के लिए केंद्र से मिले पैसा का क्या किया

 मुख्यमंत्री ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सवालिया अंदाज में पूछते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यह भी बताए कि केंद्र सरकार से यमुना साफ करने के लिए दिल्ली सरकार को अभी तक 6,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा मिल चुके हैं, जिनमें से 3,000 करोड़ उनको पिछले 2 साल में मिले हैं। उस पैसे का दिल्ली सरकार ने क्या किया है।

 श्री नायब सिंह सैनी ने निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर इल्ज़ाम लगाना और सरकारी पैसे से अपना शीश महल बनाना दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की रीत बन चुकी है, जिसमें उन्हें ख़ुद के फ़ायदे से अलग जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता - श्रुति चौधरी*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

*धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान*

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार हर संभव प्रयास करेगी : राज्य मंत्री राजेश नागर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया स्वागत

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला  22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

खुल्लर कैबिनेट मंत्री के रैंक और स्टेटस के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

गरीब, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण को समर्पित हरियाणा सरकार – नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा