पहुंलगाम (जम्मू-कश्मीर) से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में रह रहे 272 पाकिस्तानी नागरिकों ने देश छोड़ दिया है। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ये लोग निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले वापस पाकिस्तान लौट गए हैं। सरकार द्वारा तय डेडलाइन मंगलवार को समाप्त हो रही है, जिसके बाद देश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
वहीं, महाराष्ट्र से एक चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है। वहां से 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता हो गए हैं। ये वे लोग हैं, जिन्होंने वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत छोड़ने के लिए कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी। अब प्रशासन इनकी तलाश में जुट गया है और इनपर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि रोकी जा सके।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी कड़ी कर दी गई है। सरकार की सख्ती के चलते कई नागरिक स्वेच्छा से वापस लौटने को मजबूर हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि डेडलाइन समाप्त होते ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ डिपोर्टेशन और कानूनी कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।