Sunday, September 08, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

रेल बजट के तहत हरियाणा को मिली कई सौगातें हरियाणा रेलवे के लिए बजट आवंटन में हुई वृद्धि

July 24, 2024 10:33 PM

2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए हरियाणा को 3383 करोड़ रुपए मिले

15875 करोड़ रुपए के रेलवे प्रोजेक्ट्स हरियाणा में चल रहे

हरियाणा में 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित करने की तैयारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का किया धन्यवाद

चंडीगढ़, 24 जुलाई - हरियाणा को रेल बजट के तहत कई सौगातें मिली हैं, जिसके तहत हरियाणा रेलवे के लिए बजट आवंटन में वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए हरियाणा को 3383 करोड़ रुपए मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व्यक्त किया है।

        श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2009-2014 के समय हरियाणा के लिए रेलवे का बजट 315 करोड़ रुपए औसत था, जबकि हमारी डबल इंजन की सरकार ने निरंतर रेलवे बजट में वृद्धि की है, परिणामस्वरूप आज ये बजट बढ़कर 3383 करोड़ रुपए हुआ है। इस प्रकार पिछली सरकार के मुकाबले बजट में 11 गुणा की वृद्धि हुई है।

        उन्होंने कहा कि 15875 करोड़ रुपए के रेलवे प्रोजेक्ट्स हरियाणा में चल रहे हैं। आरआरटीएस परियोजना को भी तेज गति से किया जा रहा है। इतना ही नहीं, 1195 किलोमीटर में नए ट्रैक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 14 परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले आरओबी तथा आरयूबी के निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा था, जबकि वर्ष 2014 के बाद से प्रदेश में 508 रेल फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण हो चुका है।

        उन्होंने बताया कि हरियाणा में शत प्रतिशत रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, हरियाणा में 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भट्टू, भिवानी जंकशन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, होडल, जींद जंक्शन, कालांवली, कालका, करनाल, कोसली, कुरुक्षेत्र जंक्शन, लोहारू, महेन्द्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौंद, नरवाना जंक्शन, पलवल, पानीपत जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और जगाधरी- यमुनानगर शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने के उपलक्ष्य मेंअध्यक्ष व प्रबंध निदेशक,एनएचपीसी  ने कार्मिकों को संबोधित किया

नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने के उपलक्ष्य मेंअध्यक्ष व प्रबंध निदेशक,एनएचपीसी ने कार्मिकों को संबोधित किया

एचएसएससी द्वारा ग्रुप   56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को होगी

एचएसएससी द्वारा ग्रुप 56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को होगी

अग्रोहा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा  हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को जोड़ते हुए इसे अब हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा

अग्रोहा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को जोड़ते हुए इसे अब हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा

"मेधावी योजना"अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बनी

हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी     राज्यसभा की एक सीट के लिए होना है उपचुनाव

हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी राज्यसभा की एक सीट के लिए होना है उपचुनाव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के विभाजन के समय मारे गए लोगों को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के विभाजन के समय मारे गए लोगों को अर्पित की श्रद्धांजलि

डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति दी है - मुख्यमंत्री

डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति दी है - मुख्यमंत्री

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 9 और सेवाएं हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 9 और सेवाएं हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में

मंदीप सिंह बराड़ ने मासिक पत्रिका हरिगंधा के नये संस्करण का किया विमोचन

मंदीप सिंह बराड़ ने मासिक पत्रिका हरिगंधा के नये संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने की मुलाकात