Tuesday, September 17, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने की मुलाकात

August 10, 2024 08:40 AM

दोनों खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा राज्य और देश को किया है गौरवान्वित - नायब सिंह सैनी

 चंडीगढ़, 9 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सुश्री मनु भाकर और श्री सरबजोत सिंह ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और भविष्य में भी उच्च प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

 इस दौरान सरबजोत सिंह और मनु भाकर के साथ उनके माता-पिता और कोच भी उपस्थित रहे। दोनों खिलाडियों ने मुख्यमंत्री के साथ पेरिस ओलंपिक में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री संजय सिंह भी मौजूद थे।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा हरियाणा के खिलाड़ियों ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों और खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें दोनों खिलाड़ियों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीते हैं। मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते, जबकि सरबजोत सिंह ने भी कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पूरे देश को हमारे दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्हें जल्द ही राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को भी रजत पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हॉकी में भी राज्य के तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि 2 प्रतिशत से भी कम आबादी वाले हरियाणा ने एक बार फिर ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है। देश को अब तक मिले 5 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

  हरियाणा की सांस्कृतिक और खान - पान में ही खेल रचे बसे हैं -मनु भाकर

 इस अवसर पर सुश्री मनु भाकर ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और खान-पान की अच्छी आदतों ने राज्य के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 मनु भाकर ने राज्य की खेल नीति को देश में सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमेशा हमारी प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव मदद की है। बच्चों को छोटी उम्र से ही खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना हरियाणा की संस्कृति में है। उन्होंने भविष्य में स्वर्ण पदक लाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल अपने माता-पिता और कोचों से सहयोग मिला है, बल्कि राज्य सरकार से भी निरंतर सहायता को मिलती रही है, जो उनकी सफलता का आधार रहा है।

 हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है- सरबजोत

 सरबजोत सिंह ने भी हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है और राज्य सरकार से मिलने वाला सहयोग निश्चित रूप से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है। सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दबदबे पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए अधिकांश पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ और विशेष अधिकारी, कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच, श्री पंकज नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान

प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही निर्वाचन आयोग का लक्ष्य - पंकज अग्रवाल

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही निर्वाचन आयोग का लक्ष्य - पंकज अग्रवाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024-  नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 1221 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 1221 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई

कांग्रेस में बगावत पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का तंज, बोले “कांग्रेस धड़ों का समूह है जिसकी नहीं चली वो आजाद खड़ा हो गया”

कांग्रेस में बगावत पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का तंज, बोले “कांग्रेस धड़ों का समूह है जिसकी नहीं चली वो आजाद खड़ा हो गया”

5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1561 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1561 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस का जाट-एससी-ओबीसी पर फोकस, सबको साधने में जुटी है भाजपा

Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस का जाट-एससी-ओबीसी पर फोकस, सबको साधने में जुटी है भाजपा

नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने के उपलक्ष्य मेंअध्यक्ष व प्रबंध निदेशक,एनएचपीसी  ने कार्मिकों को संबोधित किया

नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने के उपलक्ष्य मेंअध्यक्ष व प्रबंध निदेशक,एनएचपीसी ने कार्मिकों को संबोधित किया

एचएसएससी द्वारा ग्रुप   56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को होगी

एचएसएससी द्वारा ग्रुप 56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को होगी

अग्रोहा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा  हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को जोड़ते हुए इसे अब हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा

अग्रोहा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को जोड़ते हुए इसे अब हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा

"मेधावी योजना"अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बनी