Tuesday, May 14, 2024
BREAKING
पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 29वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट हरियाणा में नायब सैनी सरकार के फ्लोर टेस्ट की तैयारी, पूर्व CM मनोहर लाल ने दिए संकेत, गर्वनर ने मांगी लिस्ट चौथे चरण पर वोटिंग आज:जानिए किन-किन सीटों पर है वोटिंग देश के ज्यादातर हिस्सों में 16 तक भारी बारिश की चेतावनी; पूर्वी व दक्षिणी भारत में बिगड़ा मौसम मतगणना के समय सर्विस मतदाताओं से प्राप्त पोस्टल बैलेट की पहले होगी स्केनिंग-मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के 22 जिलों और 34 उपमंडलों में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन, मुकदमों को किया निपटान सैकण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज घोषित पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिट्टू की सरकारी रिहायश के नॉ डयू सर्टिफिकेट के बारे स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब अंतरिम जमानत के बाद से अरविंद केजरीवाल पूरे जोश में, आज मान के साथ दिल्ली के इन इलाके में करेंगे रोड शो दिल्ली में आफत के तूफान के बाद आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

वार्षिक राशिफल

12. मीन (वर्ष2021)

April 27, 2021 01:00 PM

राशि शुभ दिनाँक : 1,7,8,9,14,16,17,21,22,26,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक: 2,3,10,11,19,20,24,28,29
स्वास्थ्य: मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष काफी अच्छा रहेगा। उसका कारण बृहस्पति का प्रभाव एकादश भाव में होना है। हालांकि कुछ समय बृहस्पति के द्वादश भाव में भ्रमण के कारण थोड़ी समस्या हो सकती है। कफ के रोगों में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कोरोना जैसी बीमारियों से बचने के लिये आयुर्वेदिक काढ़े और च्यवनप्राश का सेवन लाभदायक सिद्ध होगा। यदि आप लापरवाही नहीं करते हैं तो आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे। मार्च और अगस्त में स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम हो सकता है। इस वर्ष असाध्य रोगों से राहत भी मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
आर्थिक स्थिति: नये प्रोजेक्ट्स से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा लिये गये आर्थिक निर्णय सत्य सिद्ध होंगे। गलत मार्गों से धन कमाने का विचार न करें वरना संकट में फँस सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन आगमन के साथ ही अच्छी बचत के भी योग प्रबल हैं। घर का निर्माण कराना चाहते हैं तो इस वर्ष कोई बाधा नहीं आयेगी। कारोबार में लाभ प्रतिशत बढ़ेगा। अक्टूबर से दिसम्बर के बीच कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है। वर्ष की शुरूआत आपके लिये आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छी रहने वाली है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। भाई-बहनों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। माता-पिता की आज्ञानुसार काम करना आपके लिये उचित होगा। नये मित्र बनेंगे। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। मजबूती से अपनी स्थिति को सँभाल लेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन के बाद परिवार में कलह के बादल मंडरा सकते हैं। पैतृक व्यवहार और घर में बदलाव करने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जून-जुलाई और नवंबर के प्रथम सप्ताह में अपमान का घूंट पीना पड़ सकता है। पंचम भाव में गुरु की दृष्टि के कारण सन्तान से सुख प्राप्त होगा।
प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में प्रेम की भावना बलवती रहेगी। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। अपने प्रेम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। जीवनसाथी या प्रेमी को इस वर्ष कई बार उपहार देंगे। अविवाहित लोगों को ऊंचे प्रतिष्ठित परिवारों से विवाह के रिश्ते मिलने की सम्भावना रहेगी। सितम्बर महीने में जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आपको उन्हें खुश करने के लिये काफी कुछ बदलाव करने होंगे। निसन्तान दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है।
विद्यार्थी जीवन: कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियाँ मिल सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखने के कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे। भाग्योदय होने के प्रबल योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। कानूनी शिक्षा ले रहे जातकों को कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। विचारों में स्पष्टता रखें क्योंकि आपमें गम्भीरता की कमी हो सकती है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। फिल्म जगत और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष बहुत शुभ रहेगा।
समाधान: गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के पेड़ का पूजन करें और घी का दीपक जलायें।
राशि स्वामी: बृहस्पति, राशि नामाक्षर: द, च, झ, थ, नक्षत्र चरण नामाक्षर: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची, आराध्य भगवान: श्री विष्णु नारायण,
भाग्यशील रंग: पीला, भाग्यशील अंक: 9, 12, अनुकूल दिशा: उत्तर, राशि धातु: कांस्य, राशि शुभ रत्न: पुखराज, राशि अनुकूल रत्न: पुखराज, मोती तथा मूंगा, राशि अनुकूल वार: बृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार, राशि स्वभाव: द्विस्वभाव, राशि तत्व: जल और राशि प्रकृति:कफ।

Have something to say? Post your comment