Monday, May 13, 2024
BREAKING
मतगणना के समय सर्विस मतदाताओं से प्राप्त पोस्टल बैलेट की पहले होगी स्केनिंग-मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के 22 जिलों और 34 उपमंडलों में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन, मुकदमों को किया निपटान सैकण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज घोषित पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिट्टू की सरकारी रिहायश के नॉ डयू सर्टिफिकेट के बारे स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब अंतरिम जमानत के बाद से अरविंद केजरीवाल पूरे जोश में, आज मान के साथ दिल्ली के इन इलाके में करेंगे रोड शो दिल्ली में आफत के तूफान के बाद आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:ब्रह्ममुहूर्त में गणेश और द्वार पूजा हुई, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे दैनिक राशिफल 13 मई, 2024 यूक्रेन के खार्किव में एक किलोमीटर तक घुसी रूसी सेना:2022 में रूस को इसी जगह हार मिली थी; यूक्रेन ने रिजर्व सैनिकों को बुलाया महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण सिंह व उनके सहयोगी के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश

वार्षिक राशिफल

8. वृश्चिक(वर्ष 2022 )

January 02, 2022 10:38 AM
भाग्यशील अंक: 1, 8
राशि अनुकूल रत्न: मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
राशि अनुकूल वार: मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार

स्वास्थ्य: उच्च रक्तचाप के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। खाने-पीने की आदतों पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी सेहत समस्याओं को हल्के में ना लें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिये। वर्ष के शुरुआती महीने और अन्त के दो महीने आपको सेहत से जुड़ी परेशानियाँ दे सकते हैं। कई बार आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे, ऐसे में पोषक तत्वों की आपूर्ति फूड सप्लीमेंट्स के माध्यम से करते रहें। नवम्बर-दिसम्बर के महीने में चोट व दुर्घटना की आशंका है।

आर्थिक स्थिति: इस साल की शुरुआत में आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी सैलरी में अच्छी उन्नति होने की प्रबल सम्भावना है। अप्रैल से जुलाई के बीच आपको कुछ आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना है। किसी महत्वपूर्ण काम के लिये आप लोन भी निकलवा सकते हैं। कारोबारियों की परेशानियाँ दूर होंगी। पुरानी बचत आपके काफी काम आने वाली है। स्वर्ण और म्यूचुअल फण्ड्स पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। वर्ष का मध्य भाग आर्थिक दृष्टिकोण से काफी शुभ रहेगा। पुराने लोन व कर्जों को चुकाने से आपकी क्रेडिट काफी अच्छी होगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझते हैं। परिजन आपके ऊपर काफी भरोसा करेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना प्रबल है। जमीन-सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेकिन वर्ष की शुरुआत में माता का स्वास्थ्य कुछ चिन्तायुक्त हो सकता है। बच्चों की परवरिश पर विशेष ध्यान दें। नवम्बर-दिसम्बर महीने में ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। शेष पूरा वर्ष सुख-शान्ति से बीतेगा।

प्रणय जीवन: वर्ष के शुरुआती तीन महीने में जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप मनगढ़ंत बातों को लेकर अड़ियल हो सकते हैं। लेकिन राहू के गोचर परिवर्तन होते ही दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी संवाद काफी अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में हैं तो मई से जुलाई के बीच तनाव होने की प्रबल सम्भावना बन रही है। नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको प्रेमी जन के प्रति भड़का सकते हैं। वर्ष का उत्तरार्द्ध अच्छा रहेगा।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष की शुरुआत में विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है। अप्रैल के बाद पढ़ाई में सुधार होगा। प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये समय जून के बाद काफी शुभ है। तकनीक क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी जॉब ऑफर हो सकती है। फैशन, ब्यूटी पार्लर और होटल के क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। जॉब में इच्छित स्थानान्तरण मिलने की प्रबल सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। लेकिन अप्रैल से जून के बीच सहकर्मियों के व्यवहार से आपका मन खराब हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। वर्षान्त करियर के लिये काफी शुभ रहने वाला है।

समाधान: नित्य सुबह-शाम घी का दीपक जलायें। और भोजन का प्रथम भाग गाय के लिये अवश्य निकालें।

Have something to say? Post your comment