Monday, May 13, 2024
BREAKING
पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 29वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट हरियाणा में नायब सैनी सरकार के फ्लोर टेस्ट की तैयारी, पूर्व CM मनोहर लाल ने दिए संकेत, गर्वनर ने मांगी लिस्ट चौथे चरण पर वोटिंग आज:जानिए किन-किन सीटों पर है वोटिंग देश के ज्यादातर हिस्सों में 16 तक भारी बारिश की चेतावनी; पूर्वी व दक्षिणी भारत में बिगड़ा मौसम मतगणना के समय सर्विस मतदाताओं से प्राप्त पोस्टल बैलेट की पहले होगी स्केनिंग-मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के 22 जिलों और 34 उपमंडलों में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन, मुकदमों को किया निपटान सैकण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज घोषित पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिट्टू की सरकारी रिहायश के नॉ डयू सर्टिफिकेट के बारे स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब अंतरिम जमानत के बाद से अरविंद केजरीवाल पूरे जोश में, आज मान के साथ दिल्ली के इन इलाके में करेंगे रोड शो दिल्ली में आफत के तूफान के बाद आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

वार्षिक राशिफल

10. मकर( वर्ष 2022 )

January 02, 2022 10:33 AM
भाग्यशील अंक:10, 11
राशि अनुकूल रत्न: नीलम, पन्ना तथा हीरा
राशि अनुकूल वार: शनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपका स्वास्थ्य ठीकठाक ही रहेगा। शनि की साढ़े साती का प्रभाव पिछले वर्ष आपके स्वास्थ्य पर काफी पड़ रहा था। लेकिन अप्रैल के बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुधरेगा। मेहनतकश लोगों को अपने पोषण पर पर्याप्त ध्यान देना चाहिये। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव आपको हाइपरटेंशन का पेशेंट बना सकता है। नित्य योग करें और तनाव लेने से बचें। भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें इससे आपकी पाचन क्षमता में वृद्धि होगी। यह आपको कई तरह के रोगों से रक्षा प्रदान करेगा। जनवरी और जुलाई के महीने में गठिया के मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।

आर्थिक स्थिति: आपके पास पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष धन अधिक होगा। आप आभूषण मुख्यतः स्वर्ण खरीद सकते हैं। दूसरे भाव में बृहस्पति का गोचर आपको कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ देगा। आपको पैतृक सम्पदा भी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। यद्यपि आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आप आमदनी बढ़ाकर इसे सन्तुलित कर लेंगे। वर्ष के मध्य में आपका धन फालतू कार्यों में खर्च हो सकता है। इस वर्ष आप वाहन आदि में निवेश करने से बचेंगे।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत में आप उत्तम पारिवारिक सुख का आनन्द लेंगे। लेकिन अप्रैल में गुरु और राहू के गोचर परिवर्तन के बाद आपको कुछ परेशानियों का अनुभव होगा। जमीन और सम्पत्ति के विवाद सामने आ सकते हैं। नजदीकी लोग ही आपसे छल कर सकते हैं। अपनी गुप्त बातों को सबसे शेयर करना उचित नहीं है। अपने वैवाहिक जीवन में दूसरों के हस्तक्षेप को न होने दें। वर्ष अन्त में बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है।

प्रणय जीवन: आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। वर्ष के शुरुआती तीन महीने में नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। शादी-विवाह को लेकर जल्दबाज़ी न करें। वर्ष के मध्य में आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। रिश्तों में संघर्ष जैसी स्थिति भी बनने की सम्भावना है। अपनी पसन्द-नापसन्द को दूसरों पर न थोपें। कोर्ट-कचहरी तक की नौबत आने की आशंका है। वर्ष के अन्त में सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

शिक्षा और करियर: करियर की दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा है। शिक्षा का पूरा लाभ आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। कारोबारियों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। हालाँकि इसके लिये आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष उन्नतिकारक है। जॉब में ट्रांसफर और पदोन्नति हो सकती है। युवा जातक नये स्टार्ट अप को लेकर उत्साहित रहेंगे। सितम्बर से दिसम्बर तक का समय करियर के दृष्टिकोण से बहुत शुभ रहने वाला है। अपने सम्पर्क का अच्छा लाभ उठा पायेंगे।

समाधान: नित्य घी का दीपक जलाकर दुर्गा अष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र का पाठ करें। शनिवार को गरीबों को भोजन करायें।

Have something to say? Post your comment