Wednesday, April 02, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

वार्षिक राशिफल

4. कर्क (वर्ष 2021)

May 06, 2021 01:02 PM

राशि शुभ दिनाँक: 1,5,8,9,14,16,18,25,26,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक: 2,3,6,11,19,20,28,29
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर जागरूक रहना होगा। आपको स्वास्थ्य की परेशानी उठानी पड़ सकती है। गठिया के रोगियों को खानपान और दवाइयों का विशेष ध्यान देना चाहिये। पाचन में समस्या ज्यादा रहेगी। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना आवश्यक होगा। हृदय का ध्यान अवश्य रखें। छठे भाव का स्वामी बृहस्पति इस वर्ष मकर और कुम्भ दोनों ही राशियों पर गोचर करेगा। दीर्घकालिक रोग आपको परेशान कर सकते हैं। नये रोग की उत्पत्ति हो सकती है। मई से सितम्बर के बीच आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
आर्थिक स्थिति: आपके आय स्थान में राहू का गोचर बहुत ही शुभ परिणाम प्रदायक होगा। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। बड़ा निवेश करने के लिये समय बहुत अच्छा है। रुके कार्य इस वर्ष पूरे होंगे। मकान के क्रय-विक्रय पर लाभ मिलेगा। अचल सम्पत्ति में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिये लोन ले सकते हैं। किसी के बहकावे में न आयें। अगस्त के महीने में आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सगे सम्बन्धी आपका उत्साहवर्धन करेंगे। परिवार में समृद्धि रहेगी। अप्रैल माह में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सम्पत्ति को लेकर मनमुटाव हो सकता है। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित रहेगा। समाज में आपकी छवि अच्छी रहेगी। अनैतिक सम्बन्धों से दूर रहें। नवम्बर के बाद किसी ऋण से मुक्ति मिल सकती है। ननिहाल में कुछ समस्या आ सकती है।
प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का आपके करियर और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आपका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। केतू की पंचम भाव में उपस्थिति के कारण प्रेमी जन से मन असन्तुष्ट भी हो सकता है। नव विवाहित जोड़ों को रिश्तों में सामंजस्य बिठाना होगा। भावुक होकर विवाह का निर्णय न लें। अपने जीवनसाथी से अनावश्यक वाद-विवाद न करें। नवम्बर-दिसम्बर में प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो उसमें पारिवारिक सहमति अवश्य हो इसका ध्यान रखें।
विद्यार्थी जीवन: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपना समय बर्बाद करने से बचना चाहिये। ये वर्ष बहुत अच्छा करने का है। आप अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। छात्रों के लिये 2021 काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। आटीर्फीशियल इंटेलीजेंस और उच्च तकनीक से जुड़े करियर में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। साथ ही परामर्श सम्बन्धी करियर भी अच्छे परिणाम प्रदायक सिद्ध होंगे। यदि आप कला क्षेत्र से जुड़े हुये हैं तो आपको वर्ष के मध्य में अचानक बड़ा मौका मिल सकता है।
समाधान: प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को मन्दिर में चने की दाल का दान करें।
राशि स्वामी: चन्द्रमा, राशि नामाक्षर: ड, ह, नक्षत्र चरण नामाक्षर: ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, आराध्य भगवान: शिव जी, भाग्यशील रंग: दूधिया, भाग्यशील अंक: 4, अनुकूल दिशा: पूर्व, दक्षिण, राशि धातु: चाँदी, तांबा, राशि शुभ रत्न: मोती, राशि अनुकूल रत्न: मोती, पुखराज तथा मूंगा, राशि अनुकूल वार: सोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार, राशि स्वभाव: चर, राशि तत्व: जल और राशि प्रकृति: कफ।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss