मेष (Aries)
आप नए संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसायिक स्तर पर महत्वपूर्ण अनुबंध मिलने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृषभ (Taurus)
आपके व्यवहार में विनम्रता और सरलता बनी रहेगी। सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख सकते हैं। कठिनाइयों का डटकर सामना करेंगे। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। युवा प्रेम संबंधों को अधिक समय देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
मिथुन (Gemini)
आप पुरानी गलतियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में सहजता बनाए रखें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने की संभावना बन रही है।
कर्क (Cancer)
आज आपका दिन उल्लास से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आत्मप्रशंसा करने से बचें, कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। अधिक स्वार्थी होने से बचें। संतान के विवाह से जुड़ी चिंताएं समाप्त हो सकती हैं।
सिंह (Leo)
आपकी सोच संतुलित और सकारात्मक रहेगी। व्यापार में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रियजन से मन की बात साझा कर सकते हैं। पिता से सराहना मिलेगी। घर के लिए नया सामान खरीदने का योग बन सकता है।
कन्या (Virgo)
व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारी या उच्च पद मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विदेश यात्रा से लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। संवाद कौशल की सराहना होगी।
तुला (Libra)
आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में उत्पन्न गलतफहमियां दूर होंगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का ध्यान भटक सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। महंगी वस्तुएं खरीदते समय सतर्कता बरतें।
धनु (Sagittarius)
आज कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे व्यस्तता बनी रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
मकर (Capricorn)
आज रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कार्यस्थल पर संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक माहौल सहयोगात्मक रहेगा। वित्तीय मामलों के लिए दिन अनुकूल है। अनजान लोगों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। कुछ लोग आपकी निजी बातों को जानने की कोशिश कर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सरकारी कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी की कुछ बातें अप्रिय लग सकती हैं। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है।
मीन (Pisces)
आज आराम करने पर ध्यान दें। कुछ लोग आपको भड़काने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन संयम बनाए रखें। अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। कार्य योजनाओं में विलंब हो सकता है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।