♈ मेष (Aries)
आज आप नए व्यवसायिक अवसरों की खोज में रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और यादें ताज़ा करेंगें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सलाह दूसरों के लिए उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी के साथ समय आनंदमय रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
आज मन में अस्थिरता बनी रह सकती है। वाणी में संयम रखें और विरोधियों से सतर्क रहें। संपत्ति से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें। अत्यधिक मेहनत से थकान महसूस होगी, सेहत का ध्यान रखें।
♊ मिथुन (Gemini)
आपका दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। व्यर्थ की बातों से दूर रहें। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में हल्की नोकझोंक हो सकती है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।
♋ कर्क (Cancer)
आज जोखिम भरे निवेश करने से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह को महत्व दें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
♌ सिंह (Leo)
कार्यस्थल पर बॉस के साथ संबंध मधुर रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी की किसी बात से मन व्यथित हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। टीमवर्क में समन्वय की कमी महसूस हो सकती है।
♍ कन्या (Virgo)
सुबह थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
♎ तुला (Libra)
आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बुद्धिमान व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों को समय देंगे।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे करने की चिंता बनी रहेगी। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी।
♐ धनु (Sagittarius)
आज धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश से लाभ मिलेगा। परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है।
♑ मकर (Capricorn)
बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। अधिक भागदौड़ करने से बचें। मानसिक दुविधा के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। विरोधी भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार से पूरा सहयोग न मिलने की संभावना है।
♒ कुंभ (Aquarius)
व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♓ मीन (Pisces)
आज अनावश्यक भागदौड़ से बचें, सेहत प्रभावित हो सकती है। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। किसी कारणवश काम में रुकावट आ सकती है। कुछ लोग आपका मनोबल गिराने की कोशिश कर सकते हैं। सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें।