Wednesday, April 02, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 अप्रैल, 2025

March 31, 2025 07:56 AM

♈ मेष (Aries)

घर-परिवार में खुशी और उल्लास का माहौल रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधूरे कार्यों के पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बनेगा। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनाए रखें।

♉ वृषभ (Taurus)

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घरेलू जीवन सुखद रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अपनी सफलता का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा।

♊ मिथुन (Gemini)

पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। मित्रों व सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मसंतुष्टि महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों का कार्यभार हल्का होगा। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

♋ कर्क (Cancer)

आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खान-पान पर ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने का मौका मिल सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। रिश्तों में अनावश्यक वादों से बचें और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें।

♌ सिंह (Leo)

छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। उच्च शिक्षा में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें, धन हानि की संभावना है। कानूनी मसलों में उलझाव हो सकता है। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

♍ कन्या (Virgo)

करीबी लोगों की सलाह को नज़रअंदाज़ करना हानिकारक हो सकता है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। अनावश्यक बहसों से बचें। लचीला रवैया अपनाने से स्थितियां बेहतर होंगी। वैवाहिक जीवन में खुलकर संवाद बनाए रखें।

♎ तुला (Libra)

व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, विशेष रूप से उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। समय प्रबंधन पर ध्यान दें। अटके हुए धन की वापसी संभव है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

♐ धनु (Sagittarius)

निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। आपके विचारों में तार्किकता रहेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव हो सकता है। संतान के प्रति व्यवहार सकारात्मक रखें। प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें आ सकती हैं। दिनचर्या असंतुलित हो सकती है।

♑ मकर (Capricorn)

अपनी गलतियों को स्वीकार करके सुधारने की कोशिश करें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। अनजाने में कुछ त्रुटियां हो सकती हैं, सतर्क रहें। रसोई में काम करने वाली महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। किसी से कोई वादा करने से पहले विचार करें।

♒ कुंभ (Aquarius)

मेहनत का उचित फल मिलेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में स्थिरता आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं। व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।

♓ मीन (Pisces)

नई साझेदारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भरता बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss