Wednesday, April 02, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 25 फरवरी, 2025

February 24, 2025 06:24 AM

मेष

लम्बित योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। परिवार में काम की थोड़ी अधिकता रहेगी। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आज लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है।

 वृषभ

व्यापारिक यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित कर लें। बनते हुये कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। अध्यात्मिक चिन्तन को आप समय देंगे। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन

आज का दिन अपनों के बीच शान्ति से बितायेंगे तो बेहतर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिये। गलत और अनैतिक कार्यों को करने की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन सम्बन्धी निर्णय लें।

कर्क

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजना सफल होगी। विवादों को सुलझा सकते हैं। घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं।

कन्या

अपनी क्षमताओं और योग्यता पर सन्देह न करें। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहें। खाँसी-जुकाम के कारण परेशानी होने की सम्भावना है। उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी।

तुला

उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे। घर बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना है। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के नये मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। काम के प्रति एकाग्रता में वृद्धि होगी। आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

धनु

कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। यदि सर्दी-खाँसी से पीड़ित हैं तो तुरन्त उसका इलाज करवायें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना चाहिये। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं।

मकर

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। आप रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। फिलहाल वर्तमान के कार्यों में ही ध्यान दें। भविष्य की योजना न बनायें। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

कुम्भ

आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिये। लोग आपको धोखा दे सकते हैं। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। भूमि सम्बन्धित मामलों में अड़चन आने की सम्भावना है। छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामक न हों। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं।

 मीन

आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद सन्तुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss