Wednesday, October 16, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की शाश्वत जीत का पर्व, जो सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यमंत्री

October 13, 2024 11:20 AM

पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया रावण दहन

 सभ्य, सुसंस्कृत समाज का निर्माण करने के लिए अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करने का लें संकल्प - नायब सिंह सैनी

 चंडीगढ़, 12 अक्टूबर - समस्त प्रदेशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का पर्व है, जो सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम अपने अन्दर की बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लें जिससे सभ्य और सुसंस्कृत  समाज का निर्माण हो सके।।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन बड़ा ही गर्व और गौरव का दिन है। इस महापर्व को सभी मिलजुल कर संस्कृति और  संस्कारों के साथ मनाते हैं। इस दिन श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी। भगवान श्री राम का आशीर्वाद सब पर बना रहे और प्रदेश में आर्थिक खुशहाली तथा समृद्धि आए।

 मुख्यमंत्री ने आज जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले श्री राम और रावण संवाद का बेहतरीन मंचन किया गया, जिसमें रावण और श्री राम की सेनाएं युद्ध के मैदान में आमने सामने खड़ी थी और बहुत शानदार चौपाइयों से लोगों का ज्ञानवर्धक कर रही थी। बड़ा ही मनोरम दृश्य देखकर सभी दर्शक भावविभोर हो गए। माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का कई दिनों तक सुंदर प्रदर्शन किया गया और आज ट्राइसिटी के सबसे बड़े 151 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को 5 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

 मंच पर शानदार भजन और गीतों का भी आयोजन लगातार चलता रहा। भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को धधक कर जलता हुआ देखा। पूरा पंडाल चारों ओर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो रहा था।

 इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा प्रधानमंत्री का आगमन

17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा प्रधानमंत्री का आगमन

बोर्ड परीक्षाओं में अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर से नहीं हो सकेगा पेपर आउट

बोर्ड परीक्षाओं में अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर से नहीं हो सकेगा पेपर आउट

आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

16 अक्तूबर से आरम्भ होंगी शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की पूरक एवं डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षाएं

16 अक्तूबर से आरम्भ होंगी शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की पूरक एवं डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षाएं

डॉ. एल.सी. रंगा बने हरियाणा पशुचिकित्सा परिषद के अध्यक्ष

डॉ. एल.सी. रंगा बने हरियाणा पशुचिकित्सा परिषद के अध्यक्ष

पुलिस महानिदेशक ने हिंसक अपराध नियंत्रण, इमिग्रेशन फ्रॉड तथा नशामुक्ति को लेकर वीसी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

पुलिस महानिदेशक ने हिंसक अपराध नियंत्रण, इमिग्रेशन फ्रॉड तथा नशामुक्ति को लेकर वीसी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सिविल सचिवालय में किया योग केंद्र का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सिविल सचिवालय में किया योग केंद्र का उद्घाटन

*संयुक्त राष्ट्र की सेवा में भारतीय सेना का अहम योगदान- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल काविल्या त्रिविक्रम प्रणायक*

*संयुक्त राष्ट्र की सेवा में भारतीय सेना का अहम योगदान- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल काविल्या त्रिविक्रम प्रणायक*

17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी