Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

वार्षिक राशिफल

12. मीन (वर्ष 2022 )

January 02, 2022 10:27 AM
भाग्यशील अंक: 9, 12
राशि अनुकूल रत्न: पुखराज, मोती तथा मूंगा
राशि अनुकूल वार:; बृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार

स्वास्थ्य: अप्रैल के महीने तक आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। वर्ष के मध्य में श्वास और लीवर सम्बन्धी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। गठिया के रोगियों की पीड़ा अचानक बढ़ सकती है। वर्ष के अन्त में तनाव लेने से बचें। हृदय रोगियों को समस्या होने की सम्भावना है। बीमारियों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। ठंडे स्थानों पर रह रहे लोगों को स्वास्थ्य समस्या होती रहेगी। आयुर्वेद और होम्योपैथी का प्रयोग करने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। मन को शान्त रखने के लिये योग का सहारा लें। जून, सितम्बर और दिसम्बर महीने में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।

आर्थिक स्थिति: आप इस वर्ष फिजूलखर्ची पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। नयी सम्पत्ति खरीदेंगे। आप मोलभाव करने में सफल रहेंगे और कम धन खर्च करके मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर लेंगे। जिन लोगों के पास घर नहीं है उनका सपना पूरा हो सकता है। मंहगी गाड़ियों की खरीदी कर सकते हैं। अप्रैल तक का समय आपकी आर्थिक स्थिति के दृष्टिकोण से बहुत शुभ है। लेकिन वर्ष के मध्य में कभी-कभी दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान करा सकते हैं। राहू का द्वितीय भाव में गोचर आपको गलत तरीके से धन अर्जित करने के लिये प्रेरित कर सकता है। महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर धन खर्च कर सकते हैं। शनि आपको ऋण से मुक्त रखेगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपके परिवार में धार्मिक और मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। परिजनों की सहमति से काम करना शुभ रहेगा। आप घरेलू कार्यक्रमों में अगुआ बने रहेंगे। सामाजिक जीवन में विस्तार होगा। वर्ष के अन्त में रिश्तेदारों के बीच परेशानी हो सकती है। आपकी अच्छाई का लोग मज़ाक उड़ा सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आनन्द और गर्व का अनुभव करेंगे। फरवरी-मार्च के महीने में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। जुलाई से सितम्बर के बीच किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

प्रणय जीवन: पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और तालमेल बेहतरीन रहेगा। अविवाहितों का विवाह होने की प्रबल सम्भावना है। आप जिससे प्रेम करते हैं उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। अप्रैल-मई के महीने में नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते है। प्रेम सम्बन्धों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। लेकिन फिर भी बाधायें आती रहेंगी। यदि आप धैर्यवान रहेंगे तो आप किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बच जायेंगे। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिये हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये बहुत शुभ है।

शिक्षा और करियर: विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा की अनुभूति होगी। लेकिन फिर भी आप अपनी इच्छाशक्ति के कारण जूझते रहेंगे। नये कोर्स में आप प्रवेश ले सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में यदि अध्ययन के लिये विदेश जाना चाह रहे हैं तो यह वर्ष बहुत ही शुभ है। करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही शुभ है। गुरु का राशि में प्रवेश सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये विशेष रूप से शुभ है। अधिकारी गण आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा करेंगे। वर्ष के उत्तरार्द्ध में जॉब में पदोन्नति होने की प्रबल सम्भावना है। सितम्बर के महीने में आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कारोबार में नये पार्टनर्स के जुड़ने की सम्भावना बन रही है। अप्रैल के बाद राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

समाधान: प्रत्येक गुरुवार, एकादशी व पूर्णिमा को विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। नित्य सूर्य देव को अर्घ्य दें।

Have something to say? Post your comment