Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

वार्षिक राशिफल

1. मेष (वर्ष 2022)

January 02, 2022 11:59 AM
भाग्यशील अंक:1, 8
राशि अनुकूल : रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
राशि अनुकूल वार: मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
 
स्वास्थ्य: यह वर्ष माइग्रेन के रोगियों को काफी कष्ट देगा। जो लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से इसका सेवन बन्द कर देना चाहिये। प्राणायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनायें। अगस्त के महीने में मस्तिष्क ज्वर की समस्या हो सकती है। घर के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस वर्ष आपके पास काम की अधिकता रहेगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जायें तो विवादों से दूर रहें। फल और जूस का नित्य सेवन करें। महिलाओं को शरीर में गर्मी की अधिकता के कारण अत्यधिक रक्तस्त्राव की समस्या हो सकती है। नवम्बर महीने में आपकी राशि पर पड़ने वाला चन्द्रग्रहण स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। 12 अप्रैल को राहू के आपके राशि में आने से आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आप जो धन कमायेंगे उसे सही जगह निवेश भी करेंगे। कारोबारी गतिविधियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। आपके खर्चों में भी कमी आयेगी। गुरु की पंचम दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर पड़ेगी जिसके कारण आपको जमीन के क्रय-विक्रय से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो यह वर्ष बहुत ही शुभ है। वर्ष के अन्तिम में आपको पर्याप्त धन लाभ होगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: परिवार के ऊपर आप काफी धन खर्च करेंगे। वर्ष के शुरुआती महीने रिश्तेदारों को कष्ट देंगे। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से कलह बढ़ेगा। सन्तान आज्ञाकारी रहेगी। छोटे बच्चों की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों की सलाह आपके लिये काफी सहायक सिद्ध होगी। मई महीने में ससुराल पक्ष से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग लोगों की अवहेलना न करें। घर में धार्मिक आयोजन कराते रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत दाम्पत्य जीवन के लिये बहुत ही अच्छी है। 13 अप्रैल तक गुरु की नवम दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ेगी। जिसके कारण अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। लेकिन अप्रैल में ही राहू के राशि में प्रवेश के बाद कुछ खट-पट हो सकती है। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। इस वर्ष आपको ज्यादा गुस्सा आयेगा। जिसका असर आपके निजी जीवन पर भी अवश्य ही पड़ेगा। प्रेमी जन के साथ विवाह के फेरे ले सकते हैं।

शिक्षा और करियर: तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये यह वर्ष बहुत ही अच्छा है। अप्रैल तक आपके एकादश भाव में स्थित बृहस्पति सीधे पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे। इसके कारण आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। फैशन, कला और विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिये यह वर्ष बहुत ही शुभ है। इस वर्ष आपकी राशि के कर्मेश शनि दशम और एकादश भाव में भ्रमण करते रहेंगे जो आपको मेहनत के लिये लगातार प्रवृत्त करते रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम भी वे आपको अवश्य प्रदान करेंगे। आपको कुछ विशेष अधिकार भी प्राप्त हो सकते हैं किन्तु अपनी शक्तियों का नाजायज लाभ उठाने से बचें। नहीं तो मान-सम्मान में कमी आने के भी योग बन रहे हैं। कारोबार को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं। आपको मनचाहे स्थान परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। अक्टूबर के बाद आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

समाधान: प्रत्येक मास घर में सत्यनारायण की कथा करवायें। और नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Have something to say? Post your comment