Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

वार्षिक राशिफल

3. मिथुन (वर्ष 2022)

January 02, 2022 11:21 AM
भाग्यशील अंक: 3, 6
राशि अनुकूल रत्न: पन्ना, हीरा, नीलम
राशि अनुकूल वार: मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। त्वचा रोग परेशान कर सकते हैं। जून से अक्टूबर के बीच आपको अचनाक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको अपने इम्यून सिस्टम पर विशेष ध्यान रखना चाहिये। अक्टूबर के बाद का समय सेहत के लिये अच्छा है। भगंदर और बवासीर के रोगियों को सर्जरी करानी पड़ सकती है। आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन विशेष रूप से लाभकारी होगा।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपको धन के मामलों में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। वर्ष के अन्त में नये मकान और सम्पत्ति में आप धन निवेश कर सकते हैं। शनि की ढैया का प्रभाव आपको बीच-बीच में धन की कमी का सामना करने के रूप में भी पड़ सकता है। आपको फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिये। क्योंकि आपके सामने अचानक बड़े खर्चे भी आ सकते हैं। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। अप्रैल में राहू के गोचर परिवर्तन के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। आभूषणों पर आप धन खर्च करेंगे।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष का शुरुआती दौर पारिवारिक दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। राहू की पंचम दृष्टि आपके सुखों में कमी ला सकती है। अचानक आये खर्च आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। अप्रैल के बाद घर में प्रसन्नता बढ़ेगी। परिजनों के बीच तालमेल बढ़ेगा। किसी अविवाहित परिजन का विवाह तय हो सका है। मई-जून के बीच आप घर के नवीनीकरण का विचार बना सकते हैं। मित्र आपका काफी सम्मान करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्ष अन्त में आपको कुछ अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रणय जीवन: वैवाहिक सम्बन्ध काफी सामान्य रहेंगे। पुराने वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इसीलिये अपनी व साथी की सेहत का ध्यान अवश्य रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मर्यादित रहें। फरवरी के महीने में प्रेमी जन से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी जन की भावनाओं का ध्यान रखें। सितम्बर-अक्टूबर में प्रेम विवाह को लेकर कुछ बाधायें उत्पन्न हो सकती हैं। वर्ष के शुरुआत चार महीनों में अलगाव आदि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वरना इसके परिणाम काफी नुकसानदेह सिद्ध हो सकते हैं।

शिक्षा और करियर: उच्च शिक्षा को लेकर बेहतरीन परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। MBA और स्पेस इंजीनियंरिंग से जुड़े विद्यार्थियों को स्कालरशिप मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप काफी रुचि ले सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अचानक बहुत ही अच्छी जॉब ऑफर की जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। लेकिन आपको अपने सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिये। अप्रैल से जून के बीच जॉब में स्थानान्तरण मिल सकता है। आपकी आय में काफी अच्छी वृद्धि हो सकती है। अक्टूबर से दिसम्बर के बीच कारोबारियों को व्यापार के विस्तार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल के बाद गुरु और राहू का गोचर परिवर्तन आपके करियर को नयी ऊंचाइयों पर पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा। व्यापारिक यात्राओं का अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेगा।

समाधान: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ की एक माला का जप करें। शनिवार को शंकर जी को काले तिल और दुग्ध अर्पित करें।

Have something to say? Post your comment