Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

वार्षिक राशिफल

3. मिथुन (वर्ष 2021)

May 06, 2021 01:03 PM

राशि शुभ दिनाँक: 3,7,13,16,22,23,25,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक: 1,4,8,9,11,17,18,20,26
स्वास्थ्य: जून के महीने में आपको स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। वातज रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। आंतों और पेट के रोगियों को परेशानी होगी। इसीलिये इस वर्ष आपको लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिये। अप्रैल और सितम्बर के महीने में आप अचानक बीमार पड़ सकते हैं। इसीलिये आपको अपना ध्यान रखना होगा। वायरल रोगों से बचने के लिये आप आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन अवश्य करें। राहू और केतु का क्रमश: द्वादश और षष्ठम् में गोचर स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का कारण बन सकता है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी बड़े पूंजी निवेश से बचना चाहिये। आपको व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। धन के उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये। आपको कारोबारी यात्रा करनी होगी। विदेश में व्यापार करने वाले कारोबारियों को विस्तार मिलेगा। शनि की ढैया को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। धैर्य और विवेक के साथ आपको फैसला लेना चाहिये। अप्रैल और मई महीने में शुभ परिणाम मिलेंगे। अपने परिश्रम पर विश्वास रखें। नकदी की कमी के कारण काम रुक सकते हैं।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: फरवरी के महीने में कुछ विवाद हो सकते हैं। आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। गुरु के वक्री होने के बाद आर्थिक कारणों से तनाव में रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जुलाई के महीने में परिवार में कुछ परेशानी रहेगी। मातापिता का स्वास्थ्य भी आपके लिये चिन्ता का विषय रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर आशान्वित रहेंगे।
प्रणय जीवन: प्रेम सम्बन्धों के लिये वर्ष बेहद अनुकूल रहने वाला है। जून-जुलाई में एकाएक तनाव आ सकता है। जीवनसाथी आपके प्रति विश्वसनीय रहेगा। कोई आपके ऊपर आरोप लगा सकता है। युवाओं को अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखना होगा। धन के अपव्यय के कारण कभी तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आॅफिस में किसी सहकर्मी से प्रेम हो सकता है।
विद्यार्थी जीवन: आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दंत चिकित्सा के विद्यार्थियों को करियर में शानदार सफलता मिल सकती है। इच्छित परिणाम के लिये आपको एकाग्र होकर अध्ययन करना चाहिये। सरकारी नौकरी के लिये परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी। अप्रैल तक का समय सामान्य रहेगा। अध्ययन-अध्यापन में रुचि लेंगे। व्यवसायिक शिक्षा में विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिल सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा। अप्रैल-मई में आपको प्रमोशन मिल सकता है।
समाधान: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और सातमुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण कर लें।
राशि स्वामी: बुध, राशि नामाक्षर: क, छ, घ, नक्षत्र चरण नामाक्षर: का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा, आराध्य भगवान: श्री गणेश जी,भाग्यशील रंग: पीला, भाग्यशील अंक: 3, 6, अनुकूल दिशा: पश्चिम, राशि धातु: चाँदी, सीसा, सोना, राशि शुभ रत्न: पन्ना, राशि अनुकूल रत्न: पन्ना, हीरा, नीलम, राशि अनुकूल वार: मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार, राशि स्वभाव: द्विस्वभाव, राशि तत्व: वायु और राशि प्रकृति: सम।

Have something to say? Post your comment