Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

वार्षिक राशिफल

6. कन्या (वर्ष 2021)

May 06, 2021 01:00 PM

राशि शुभ दिनाँक : 2,3,5,8,9,13,19,20,23,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक : 6,7,11,14,18,24
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरूआत में जन्मराशि पर गुरु की दृष्टि से आपका मन प्रसन्न होगा। ध्यान और योग करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लीवर के रोग आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में आपको पेट के निचले भाग में समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से आपको बचना चाहिये। अप्रैल और नवम्बर में गुरु के छठे भाव में जाने के कारण आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। आपका मनोबल अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति: शेयर मार्केट आदि से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। सोने-चांदी में निवेश करना शुभ होगा। आर्थिक गतिविधियों के लिये वर्ष का पूर्वार्ध शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में धन खर्च हो सकता है। मंहगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। भूमि और सम्पत्ति को लेकर परेशानी रहेगी। कारोबार में हानि हो सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। वर्ष के उत्तरार्ध में वाहन चोरी होने की आशंका रहेगी। जल्दबाजी में निवेश करना भारी पड़ सकता है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: अप्रैल महीने के आसपास पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। लोग आपके विरुद्ध षड्यंत्र कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राहू के नवमस्थ गोचर के प्रभाव से आपको पिता से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। वर्ष की शुरूआत में भाइयों के साथ कुछ मतभिन्नता हो सकती है। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का विचार भी इस वर्ष बना सकते हैं। सन्तान प्राप्ति के भी योग प्रबल दिख रहे हैं।
प्रणय जीवन: प्रेम सम्बन्धों में तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें। अविवाहित जातकों को विवाह के रिश्ते प्राप्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को शुद्ध रखें। अप्रैल-मई के बीच सम्बन्धों में टकराहट हो सकती है। बृहस्पति के षष्ठम और पंचम भाव में गोचर के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। लिव इन रिलेशन में रहने वाले युगलों के मध्य प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। इस वर्ष के अन्त में जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव होने से मन व्यथित हो सकता है।
विद्यार्थी जीवन: वर्ष 2021 में आप करियर में बड़े बदलाव कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक व्यवसाय की तरफ शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं। क ळ और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े जातकों को करियर में उन्नति मिल सकती है। आयात-निर्यात जैसे व्यापार में तीव्रता आने के योग बन रहे हैं। वर्ष के मध्य में आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अधिक लाभ की अपेक्षा में व्यवहारिक गलतियाँ आपको कारोबार में नुकसान दे सकती हैं। प्रशासन से जुड़ी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
समाधान: विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें और गुरुवार को गाय को दाल मिश्रित रोटी खिलायें।
राशि स्वामी: बुध, राशि नामाक्षर: प, ठ, ण, नक्षत्र चरण नामाक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो, आराध्य भगवान: श्री गणेश जी, भाग्यशील रंग: हरा, भाग्यशील अंक: 3, 8, अनुकूल दिशा: दक्षिण, राशि धातु: चाँदी, सोना, राशि शुभ रत्न: पन्ना, राशि अनुकूल रत्न: पन्ना, हीरा तथा नीलम,
राशि अनुकूल वार: बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार,राशि स्वभाव: द्विस्वभाव,राशि तत्व: पृथ्वी और राशि प्रकृति: वायु।

Have something to say? Post your comment