Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

वार्षिक राशिफल

11. कुम्भ (वर्ष 2021)

May 06, 2021 12:53 PM

राशि शुभ दिनाँक : 5,7,13,14,19,20,25
राशि प्रतिकूल दिनाँक: 1,8,9,17,18,26,27
स्वास्थ्य: अचानक बीमार होने के योग बन रहे हैं। बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको आंतों में समस्या आ सकती है। शनि और गुरु के वक्री होने के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन दुर्घटना हो सकती है। आर्थराइटिस और कब्ज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जनवरी और जून में स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। इस वर्ष आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिये। देर रात तक जागने की आदत है तो उसे सुधार लें। वर्ष मध्य में पुरानी बीमारियों के दोबारा लौटने का खतरा होगा।
आर्थिक स्थिति: आपका अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। यदि कोई सम्पत्ति आदि का सौदा कर रहे हैं तो सतर्क रहें। नौकरी में भी सैलरी कम हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है की आपके गलत फैसलों के कारण नुकसान उठाना पड़े। कारोबार के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। काफी सोच-समझकर आपको नया व्यापार करना चाहिये। बीमारियों में धन खर्च करना पड़ेगा। अप्रैल से जून के बीच आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी रहेगी। अप्रैल के पहले बड़े प्रोजेक्ट्स में हांथ न डालें। अगस्त-सितम्बर के महीने में आप फ्लैट और जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अक्टूबर और मार्च में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष भी आपके ऊपर साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। परिवार के लोगों की उम्मीदें आपसे कुछ ज्यादा होंगी। शुरूआत में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। घर का कोई सदस्य विदेश जा सकता है। किसी को सलाह देने से पहले उसका अनुपालन आप स्वयं करें। लोग आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर सकते हैं। घर बनावाने के लिये जमीन खरीद सकते हैं। लेकिन अपने परिवार में इस पर गम्भीरता से चर्चा अवश्य कर लें। वित्तीय समस्याओं के कारण नोंक-झोंक हो सकती है।
प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में कटुता न आने दें। हालांकि काफी रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। आॅफिस में किसी सहकर्मी से प्रेम हो सकता है। अप्रैल के बाद आपसी सुलह होगी। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को क्षमा करें। अपनी बातों में स्पष्टता रखें। अप्रैल से जुलाई के बीच विवाह के बेहतरीन योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। दैहिक सुख में वासना के भाव को नियंत्रित रखें। जुलाई-सितम्बर के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर कोई खास निर्णय न लें।
विद्यार्थी जीवन: यह वर्ष आपके हिस्से में नयी उपलब्धियाँ जोड़ सकता है। इस वर्ष आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। नये मित्र और सम्बन्ध बनेंगे। स्वयं को सिद्ध करने के शानदार मौके मिल सकते हैं। अप्रैल के दूसरे हफ्ते के बाद ऐसी सम्भावना है की बेरोजगार छात्रों की नौकरी की खोज पूरी हो सकती है। जॉब में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में काफी अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन आपको इस वर्ष लालच से बचना चाहिये। नहीं तो हानि भी हो सकती है। विशेष रूप से मई-जून के महीने में आपको सावधान रहना होगा। वर्ष के अन्तिम में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पत्रकारिता और कळ क्षेत्र की शिक्षा में शानदार लाभ और करियर के विकल्प प्राप्त होंगे।
समाधान: नित्य हनुमान जी की उपासना करें। और हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायें।
राशि स्वामी: शनि, राशि नामाक्षर: ग, श, ष, नक्षत्र चरण नामाक्षर: गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, आराध्य भगवान: शिव जी (रूद्र स्वरूप),
भाग्यशील रंग: आसमानी, भाग्यशील अंक: 10, 11, अनुकूल दिशा: पश्चिम, राशि धातु: चाँदी, सोना, राशि शुभ रत्न: नीलम, राशि अनुकूल रत्न:
नीलम, हीरा तथा पन्ना, राशि अनुकूल वार: बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार, राशि स्वभाव: स्थिर, राशि तत्व: वायु और राशि प्रकृति: सम।

Have something to say? Post your comment