मेष (Aries)
आज आपको किसी भी अवैध गतिविधि से बचने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे और सम्मान मिलेगा। नया वाहन खरीदने का विचार आ सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन करियर में विस्तार के लिए अनुकूल है। नई कौशल सीखने का प्रयास करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध मधुर बनेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी राजनीतिक समारोह में भागीदारी हो सकती है।
मिथुन (Gemini)
व्यापारियों को आज कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक कार्यों से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की गलतियों को नज़रअंदाज़ न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और घरेलू मामलों में समझदारी से निर्णय लें।
कर्क (Cancer)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। विलासिता से जुड़ी चीजों का आनंद उठा सकते हैं। बुद्धिमानी से लिए गए फैसले आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह (Leo)
आज आप दिखावे पर अधिक खर्च कर सकते हैं, जिससे आर्थिक असंतुलन हो सकता है। व्यापार में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ रिश्तेदार आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
कन्या (Virgo)
आज आपको अपने निर्णयों को प्राथमिकता देनी होगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, जिससे समय पर सफलता मिलेगी। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। अपनी कार्यशैली में अनावश्यक बदलाव करने से बचें।
तुला (Libra)
कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपको अपने व्यवहार में लचीलापन लाने की जरूरत होगी। अधिक सोचने से काम प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारदर्शिता के साथ कार्य करना लाभदायक होगा। समाज सेवा की भावना जागृत होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
धनु (Sagittarius)
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भोजन और मनोरंजन का आनंद लेंगे। सम्पत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे। अनावश्यक कार्यों से बचें और नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।
मकर (Capricorn)
आज वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पुनः शुरू होंगे। परिवार में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सहकर्मियों के भरोसे अपने कार्य न छोड़ें। कानूनी विवादों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
कुंभ (Aquarius)
आज परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। लोग आपके बारे में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें, लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। बाहरी लोगों का अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप न होने दें। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन (Pisces)
आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह की अड़चनें दूर होंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मन को शांत रखने के लिए संगीत का सहारा लें। अपनी बातों को दृढ़ता से रखें, इससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के अच्छे व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।