अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें। बिना माँगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।
वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने काम को काफी अच्छी तरह से पूरा करेंगे। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी।
मिथुन
अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ कम होंगी।
कर्क
स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह हो सकती है। जॉब में आपको बदलाव के मौके मिल सकते हैं।
सिंह
अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं।
कन्या
घर की साज-सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
तुला
आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दैनिक वेतन भोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा। जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। शारीरिक बाधा का निवारण होगा। बेवजह की बातों को तूल देने से बचें।
वृश्चिक
प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम का समय आप मनोरञ्जन में बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है।
धनु
विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। नयी कार्य योजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये।
मकर
आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। फाइनेन्स को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे।
कुम्भ
आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें। अपने कार्यों में आलस्य का अनुभव करेंगे। शाम को दिन भर की थकान दूर होगी।
मीन
प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। आप आज किताबें पढ़ने और मूवीज आदि को भी समय देंगे। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं।