आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। समाज में यश की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक परिस्थितियाँ भी आपको धन लाभ कराने वाली हैं। होटल व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा।
सम्पत्ति के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्याओं का समाधान होगा। उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे।
मिथुन
आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी सम्वादशैली काफी आकर्षक रहेगी। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क
आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का अत्याधिक ध्यान रखना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें। आज कई कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
सिंह
प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धित कारोबार में तेजी आयेगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या
बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें, इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करेंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला
धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपकी आशाओं के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
वृश्चिक
बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। हित शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। महिलाओं को रक्ताल्पता के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।
धनु
आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपके लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहें तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता अपने बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें।
मकर
कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। बच्चों के हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।
कुम्भ
कमीशन सम्बन्धित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमी जन से व्यवहार खराब हो सकता है। हालाँकि परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। आज आप मनोरञ्जन को काफी महत्व देने वाले हैं। प्रबन्धन में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं।
मीन
आज आप भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा करना शुभ नहीं है। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।