Wednesday, October 16, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

*संयुक्त राष्ट्र की सेवा में भारतीय सेना का अहम योगदान- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल काविल्या त्रिविक्रम प्रणायक*

October 13, 2024 08:30 PM
*‘विश्व के कई देशों में हो रही है सुरक्षा की अस्थिरता’*
 
*‘विश्व में भारतीय सेना की अलग पहचान’*
 
 चंडीगढ़ 13 अक्टूबर- अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक ने कहा कि भारतीय सेना की विश्व में सबसे अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सेना की कई कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही है। विश्व के कई देशों में सुरक्षा की अस्थिरता  हो रही है।
 
राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक आज जिला भिवानी के स्थानीय जाट भवन में दो राज रीफ वैटरन सोल्जर फैमिली के दसवें पूर्व सैनिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित पूर्व सैनिक योद्धाओं को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि देश की सेना में कई यूनिट हैं, उनमें से एक यूनिट यही है जो पूर्व सैनिक मिलन समारोह का उत्सव प्रति वर्ष आयोजित कर रही है। यह एक सामाजिक सरोकार के लिए प्रेरणादायक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि यूनिट ने पूर्व सैनिक मिलन समारोह का शुभारंभ नवंबर 2012 में किया था, तब से यह उत्सव  निरंतर चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में राज रीफ यूनिट ने अदम्य साहस के साथ विजय हासिल करके विश्व में सुरक्षा का लोहा मनाया था। विश्व के अनेक देश कारगिल युद्ध की जीत को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणा का स्रोत मानते हैं।
 
राज्यपाल  लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि देश में वातावरण बदल रहा है। देश की पहचान दुनिया में विकसित भारत की प्रगति से हो रही है। विकसित भारत के विकास में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए  भारतीय सेना का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेश, मालवीय, पाकिस्तान, चीन सहित कई देशों में असुरक्षा हलचल मची हुई है।
 
बता दें कि सबसे पहले पूर्व सैनिक मिलन समारोह नवंबर 2012 की शुरुआत बहादुरगढ़ हरियाणा से ही हुई थी। इसके बाद नवंबर 2013 में मेरठ उत्तर प्रदेश में, वर्ष 2014 में टीटनवार राजस्थान में, वर्ष 2015 में राज रिफ सेंटर दिल्ली में, वर्ष 2016 में बहादुरगढ़ हरियाणा में, वर्ष 2017 में मथुरा उत्तर प्रदेश में, वर्ष 2019 में खेतड़ी राजस्थान में, वर्ष 2022 ग्वालियर मध्य प्रदेश में और वर्ष 2023 राज रिफ सेंटर दिल्ली कैंट में आयोजित किया गया था। अगला पूर्व सैनिक सम्मेलन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।
 
पूर्व सैनिक मिलन समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल कावल्या त्रिविक्रम प्रणायक को पगड़ी बांधकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा प्रधानमंत्री का आगमन

17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा प्रधानमंत्री का आगमन

बोर्ड परीक्षाओं में अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर से नहीं हो सकेगा पेपर आउट

बोर्ड परीक्षाओं में अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर से नहीं हो सकेगा पेपर आउट

आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

16 अक्तूबर से आरम्भ होंगी शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की पूरक एवं डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षाएं

16 अक्तूबर से आरम्भ होंगी शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की पूरक एवं डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षाएं

डॉ. एल.सी. रंगा बने हरियाणा पशुचिकित्सा परिषद के अध्यक्ष

डॉ. एल.सी. रंगा बने हरियाणा पशुचिकित्सा परिषद के अध्यक्ष

पुलिस महानिदेशक ने हिंसक अपराध नियंत्रण, इमिग्रेशन फ्रॉड तथा नशामुक्ति को लेकर वीसी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

पुलिस महानिदेशक ने हिंसक अपराध नियंत्रण, इमिग्रेशन फ्रॉड तथा नशामुक्ति को लेकर वीसी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सिविल सचिवालय में किया योग केंद्र का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सिविल सचिवालय में किया योग केंद्र का उद्घाटन

17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी