Sunday, September 08, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल मई 2024

May 29, 2024 03:46 AM
 

मासिक राशिफल मई 2024

 

1. मेष (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक1,2,4,7,8,12,18,20,21,27,28,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,9,13,14,16,22,23,31

महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आपको अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का अवसर मिलेंगे। सूर्य का राशि में गोचर आपको जॉब में उच्च पद दिला सकता है। काम का अत्यधिक बोझ होने पर भी आप विचलित नहीं होंगे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिये अध्ययन बढ़ायें। गुरु के गोचर परिवर्तन के कारण जो लोग स्थानान्तरण की सोच रहे थे, उन्हें अचानक जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थी अपने विषयों से हटकर दूसरे विषयों पर ज्यादा रुचि लेंगे। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। माह का तीसरा सप्ताह आपके लिये बहुत शुभ रहेगा।

दूसरा सप्ताह आपके लिये काफी चुनौती युक्त रहने वाला है। गलत सलाह लेने व देने से बचें। साझेदारी वाले कारोबार में सहयोगियों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। आपको दूसरों के विचारों को सम्मान अवश्य देना चाहिये। आपके मन में किसी मित्र के प्रति ईर्ष्या के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जो आपके हितों के लिये नकारात्मक सिद्ध हो सकते हैं। चौथे सप्ताह में आपके खर्च बढ़ने की आशंका है। अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखना बहुत जरूरी है। विपरीत लिङ्ग के जातकों से आपको सावधान रहना चाहिये।

 पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

2. वृषभ (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक3,5,6,10,11,14,20,21,23,29,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,13,17,25,26,28

महीने की शुरुआत में आपको किसी विपरीत लिङ्गी व्यक्ति से लाभ हो सकता प्रेमी जन आपसे शादी की जिद कर सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक बड़ी मजबूत और जिम्मेदार भूमिका निभानी पड़ सकती है। आप अपने परिजनों पर धन खर्च कर सकते हैं। उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी राशि में गुरु और शुक्र के गोचर होने से आप काफी महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे। विदेश में रह रहे लोगों को स्वदेश आने के मौके मिल सकते हैं। पहला और पाँचवाँ सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

पारम्परिक मान्यताओं की अवमानना न करें। अनावश्यक चिन्तन से सिरदर्द और आँखों की भी समस्या हो सकती है। पिता और घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। विवाह योग्य सन्तान के विवाह को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने के कारण नजदीकी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। सोशल मीडिया में आपको सम्भल कर पोस्ट करनी चाहिये। साहित्य से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। मौसम के प्रभाव के कारण वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियों को हल्के में न लें। राशि स्वामी और बृहस्पति की राशि में युति सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
 

3. मिथुन (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक5,6,8,11,12,15,16,25,26,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,9,10,14,20,27,28

इस महीने आपको व्यापार विस्तार के लिये बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। इसके लिये आप कुछ लोन आदि भी ले सकते हैं। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से आपको सलाह अवश्य लेनी चाहिये। आपका पूरा ध्यान इस समय सिर्फ आपके करियर के प्रति होना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। राजनीतिक सम्पर्कों का आप काफी अच्छा लाभ उठायेंगे। बच्चों की सफलता से मन हर्षित होगा। दूसरे सप्ताह में आप अपने प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य महीने के पूर्वार्ध में कर लेना बेहतर होगा।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में रखरखाव पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। बोलचाल की भाषा में विनम्रता का बनाये रखें। लेकिन दूसरों की चापलूसी न करें। तीसरे सप्ताह में आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिये। दिहाड़ी में काम करने वाले लोग इस माह थोड़े चिन्तित रहेंगे। महीने के मध्य में काफी तनाव रहेगा। गलत गतिविधियों में उलझने से बचें वरना आपको धन हानि झेलनी पड़ सकती है।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
 

4. कर्क (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक1,2,8,10,17,18,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,6,11,12,16,21,29,30

दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। सोचे हुये कार्यों को जल्दबाज़ी में पूरा करने की कोशिश न करें। नये कारोबार को लेकर निवेशकों का समर्थन मिल सकता है। धार्मिक पूजा और रीति-रिवाजों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। युवा अपने दोस्तों और मनोरञ्जन वाली गतिविधियों को पर्याप्त समय देंगे। होटल और रेस्टोरेन्ट कारोबारियों की बिक्री में अचानक वृद्धि हो सकती है। शेयर मार्केट से आपको लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहनों को लेकर कोई समस्या दूर होगी। सन्तान को लेकर परेशानियों का निवारण होगा।

माह की शुरुआत में परिवार में झगड़े हो सकते हैं। लेकिन आपको यह ध्यान रखना है की आपकी तरफ से किसी को भी कष्ट न हो। दूसरा सप्ताह काफी बोरिंग रहेगा। बुरी संगत के कारण मान हानि हो सकती है। चौथे सप्ताह में छात्रों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों का तिल का ताड़ न बनायें। अपरिचित लोगों से सम्भल कर रहें। शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। मन में अनजाने डर जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। जिद्दी व्यवहार से आपको बचना चाहिये।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
 

5. सिंह (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक3,4,10,12,16,17,21,27,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,13,14,18,23,31

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। मन में नयी आशायें जन्म लेंगी जो आपको सुख देंगी। जीवनसाथी की सेवा और देखभाल से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य का आपकी राशि से दशम भाव में गोचर रुके हुये कार्यों को पूरा करने में सहायक होगा। प्रेम सम्बन्धों में बहुत ही उत्तम तालमेल रहेगा। आपकी अच्छी आदतों की लोग प्रशन्सा करेंगे व प्रेरणा लेंगे। पिछले महीने की गयी आर्थिक गलतियों को सुधारने में सफलता मिल सकती है।

इस माह आपको किसी पुरानी बात को लेकर पड़ोसियों के ताने सुनने को मिल सकते हैं। आप एक साथ कई सारे कार्य करने का प्रयास न करें। इस महीने आपको अपना रूख हर जगह सन्तुलित रखना चाहिये। सबसे बड़ी समस्या आपका गुस्सा बन सकता है। धन खर्च में ज्यादा दिलेरी दिखाना भी आपके लिये उचित नहीं है। जीवनसाथी पर अपना गुस्सा न निकालें। महीने का अन्तिम सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको अनचाहे कार्य भी करने पड़ सकते हैं।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
 

6. कन्या (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक3,5,6,8,12,14,17,18,23,24,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,7,8,15,16,20,26

महीने की शुरुआत में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आप लोगों के लिये काफी नरम रहेंगे। इस माह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी कार्यशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रिटेल व्यापारियों के लिये पूरा महीना बहुत अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। मित्र और स्वजन भी आपकी काफी सहायता करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महीने के उत्तरार्ध में जॉब के आकर्षक अवसर मिल सकते हैं। महीने का अन्तिम सप्ताह काफी बेहतरीन रहेगा।

भविष्य की योजनाओं के लिये आपको धन का इन्तजाम करना पड़ेगा। आपको बचत करनी होगी। कुछ लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें दोबारा आपके सामने आ सकती हैं। लेकिन इस पर क्रोध करने से आपको बचना चाहिये। गले में थोड़ी सी भी खराश हो तो सीधे अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। वरिष्ठ अधिकारियों से अपने सम्बन्ध मधुर रखें। महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
 

7. तुला (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक5,6,8,15,16,21,25,26,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,9,10,17,18,23,27

युवाओं को यह महीना शान्तिपूर्वक गुज़ारना चाहिये। आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों में कार्यरत लोग बीमा और अन्य जगहों पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपकी अलग ही प्रतिष्ठा रहेगी। इस महीने आप काफी संयमित और सकारात्मक रहना होगा। दार्शनिक और महत्वपूर्ण चर्चाओं की ओर आपका झुकाव तेजी से बढ़ेगा। गरम और ठण्डे माहौल में एकदम से जाने से बचें। लोग आपके पास शुभ संकल्पों के लिये फोन करेंगे। दूसरे और चौथे सप्ताह काफी शुभ रहेंगे।

ऑनलाइन ई-कामर्स से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। इस महीने आपको अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन उससे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जोश में रहेंगे। लेकिन उस अनुपात में मेहनत भी करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। तीसरे सप्ताह में परिवार की थोड़ी चिन्ता रहेगी। पेट दर्द और डायबिटीज़ के रोगियों को समस्या हो सकती है। महीने के अन्तिम तीन-चार दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
 

8. वृश्चिक (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक1,2,9,10,15,16,18,22,23,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,11,12,20,21,26,30

महीने के पूर्वार्ध में आपको कुछ खास और महत्वपूर्ण कार्यों में जुटना पड़ेगा। माह का प्रथम सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके देगा। कार्यक्षेत्र में आपको नये काम आपको मिल सकते हैं। इस महीने आप सभी कार्यों को एकाग्रचित्त होकर करेंगे। प्रभावशाली लोग आपकी काफी मदद करेंगे। सरकारी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में परस्पर सहयोग और सामन्जस्य में वृद्धि होगी। धर्म-अध्यात्म में आप काफी रुचि लेंगे।

पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि आपकी कोई महिला बॉस हैं तो उनसे आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। दूसरों के मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें। दूसरे सप्ताह में काम के दबाव के कारण थकान और चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या भी हो सकती है। भोजन में पर्याप्त पोषण व शुद्धि का ध्यान अवश्य रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपका मान कम हो सकता है।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
 

9. धनु (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक3,4,11,12,17,18,20,26,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,5,6,13,14,23,28

इस महीने की शुरुआत आपके लिये काफी शुभ रहने वाली है। आपके राजनीतिक सम्पर्कों में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से आपको सहायता मिलेगी। महीने के प्रथम सप्ताह में आप पुराने कार्यों को लेकर गम्भीर रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर भी घर में चर्चा चलती रहेगी। प्रेम विवाह के लिये परिवार की अनुमति मिल सकती है। बहुत सी चीजों को एक साथ सम्भालने का दबाव रहेगा लेकिन आप इसे अच्छे से कर पायेंगे। रुके हुये कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह भी शुभ है।

जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार किसी भी स्थिति में खराब न करें। ऐसी स्थितियों में आप घिर सकते हैं जहाँ आपको झूठ बोलना पड़ सकता है। अड़ियल रवैये के साथ किसी भी मामले को न लें वरना उसके परिणाम गम्भीर भी हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों को लेकर किसी भी तरह से लापरवाही न करें। धन की स्थिति भी थोड़ी कमजोर हो सकती है। आपको पड़ोसियों और सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। दूसरों की गारण्टी लेने से आपको नुकसान हो सकता है। महीने का चौथा सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं है।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
 

10. मकर (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक1,2,5,6,13,14,23,17,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,7,15,16,25,26,29

इस माह आप अपने जीवनस्तर को सुधारने को तत्पर रहेंगे। अपनी मेहनत और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। उच्च अधिकारियों पर भरोसा रखें। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों बड़ी ख्याति मिल सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिये कई तरह के गैजेट्स और अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। घर और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने वाले हैं। महीने के उत्तरार्ध में आपको काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। चतुर्थ और पञ्चम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं।

महीने की शुरुआत आपके लिये भी अच्छी रहेगी। किसी योजना को बनाते समय उस पर पूर्ण जानकारी ले लें। घर का वातावरण कुछ कलह पूर्ण हो सकता है। इस महीने आप प्रबन्धन क्षमता का परिचय देंगे। माह के पूर्वार्ध में आपको पिता के स्वास्थ्य की थोड़ी चिन्ता रहेगी। ऐसे कार्यों से बिल्कुल दूर रहें जो आपको असहज करते हों। परिवार में किसी भी तरह की समस्या का निदान होगा। लेकिन आपको नैतिक का ध्यान भी रखना होगा। मन में किसी तरह का वैचारिक तनाव आपको परेशान करता रहेगा। दवाइयों के कोर्स में कभी भी लापरवाही न करें। दूसरा और तीसरा सप्ताह शुभ नहीं है।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
 

11. कुम्भ (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक3,4,7,8,13,15,16,23,25,26,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,5,9,10,17,18,27,28

महीने की शुरुआत भौतिक सुखों से युक्त रहेगी। ज्यादातर समय आप आराम में ही बिताने का प्रयास करें। बड़े बुजुर्गों से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। धन की अपेक्षा आप आदर्शों को अधिक महत्व देंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। आपकी तीक्ष्ण बुद्धि की लोग काफी प्रशन्सा करेंगे। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। आपको व्यवसाय में कुछ अलग अनुभव होंगे जो भविष्य में आपके काम आयेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। लेकिन अधिकारियों के माध्यम से आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

महीने की शुरुआत में आप किसी लोन या ऋण को लेकर परेशान हो सकते हैं। नया ऋण लेने से आपको बचना चाहिये। किसी परिचित के विषय में आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। दूसरे सप्ताह में आपके ऊपर काम का बोझ काफी ज्यादा रहेगा। कई दिनों से लम्बित योजनाओं के पूरे न होने के कारण आपका मन खराब होगा। शेयर मार्केट और सट्टेबाजी से आपको नुकसान हो सकता है। इसीलिये सावधानी पूर्वक निवेश करें।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
 

12. मीन (मई 2024)

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक1,2,6,9,10,16,18,27,28,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,7,12,20,21,23,29

पहले सप्ताह में आप अपने तीव्र गति से अपने काम पूरे करने चाहेंगे। अनचाही परिस्थितियाँ धीरे-धीरे दूर होगी। आप नयी परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं। आप रुचिपूर्ण कार्यों को काफी समय देंगे। इससे आप मानसिक और आत्मिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको विदेशी स्रोतों से भी धन लाभ हो सकता है। लम्बे समय से रुका हुआ कोई काम इस माह हो सकता है। सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।

इस महीने आपको थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। इस मुश्किल समय में आपके शुभ चिन्तकों और मित्रों का साथ मिलेगा। किसी घटना के कारण नजदीकी स्वजनों के साथ गलतफहमी हो सकती है। जो काम आपको पसन्द नहीं है उसके पीछे न पड़ें। दूसरे सप्ताह में आपको धूप और प्रदूषण के कारण आपको श्वास सम्बन्धी कुछ परेशानी हो सकती है। उल्टी और दस्त की समस्या होने की भी आशंका है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। विरोधी आपके विरुद्ध गलत अफवाहें फैला सकते हैं।

पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
 


Have something to say? Post your comment