Friday, May 10, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

मासिक राशिफल

1. मेष (जनवरी 2022)

January 02, 2022 12:34 PM
राशि शुभ दिनाँकः 4,5,7,11,15,16,23,24,26,31
राशि प्रतिकूल दिनाँकः 1,8,9,14,18,20,27,28

वर्ष के प्रथम महीनें में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये यह महीना बहुत शुभ है। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यापार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। महीने का पूर्वार्द्ध प्रेम सम्बन्धों के लिये काफी अच्छा है। सन्तान का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम के लिये महीना बहुत शुभ है। आप आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। 14 जनवरी को बुध के वक्री होने से कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बिगड़े हुये सम्बन्धों में सुधार हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में विरोधियों से घिरे रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना बेहद जरूरी है। महीने का दूसरा पखवाड़ा इस दृष्टि से काफी संवेदनशील है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह माह ठीक नहीं है। रक्तपित्त की समस्या उभर के सामने आ सकती है। जल के सेवन में कंजूसी बिल्कुल न करें। अत्यधिक क्रोध के कारण कभी-कभी आपका ब्लडप्रेशर भी बढ़ जाता है इसीलिये धैर्य और शान्ति से कार्य करें। महीने का प्रथम और अन्तिम सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

Have something to say? Post your comment