Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

मासिक राशिफल

2. वृषभ (जनवरी 2022)

January 02, 2022 12:33 PM
राशि शुभ दिनाँकः 1,6,7,9,13,14,26,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँकः 2,3,10,11,16,20,29,30

इस महीने आपको व्यापार में अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। चन्द्रमा को छोड़कर लगभग सभी ग्रह राहू-केतू अक्ष के दायीं ओर रहेंगे। इसके कारण आपका जीवन थोड़ा उथल-पुथल युक्त हो सकता है। आप थोड़े भ्रमित रहेंगे। हालाँकि व्यवसाय में आपकी दैनिक आय में वृद्धि भी अवश्य होगी। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता बढ़ायेंगे। नौकरीपेशा लोग लाभान्वित होंगे। अपनी प्रतिभा का समुचित उपयोग कर पायेंगे। कला और सिनेमा के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। भोग-विलास में खूब धन खर्च होगा। बच्चों की समस्याओं को हल्के में न लें। व्यापारी अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। महीने का पूर्वार्द्ध आपके लिये शुभ रहेगा।

आपकी दिनचर्या थोड़ी उदासीन हो सकती है। 16 जनवरी को मंगल आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में काफी असन्तोष रहेगा। तीसरे सप्ताह में पिता के साथ झगड़ा हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। मित्रों पर आँख मूंदकर विश्वास न करें। महीने के प्रथम और चतुर्थ सप्ताह में काम में कठिनाइयाँ आयेंगी। आप कई बार अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment